logo

Viral Video : टीवी पर धोनी को देखकर आरती उतारने लगा यह जबरा फैन, देखें वीडियो

bpsc2.jpg

द फॉलोअप डेस्क

आईपीएल का 16वां सीजन शुरू हो गया है। इसके साथ ही लंबे समय पर मैदान में धोनी को देखने की फैंस की चाह भी पूरी हो गई। हालांकि पहला मुकाबले में सीएसके को हार का सामना करना पड़ा। वहीं आज चेन्नई का दूसरा मुकाबला लखनऊ से शाम 7:30 बजे से होने है। वहीं इस बीच धोनी के एक फैंन का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें एक फैन पर टीवी पर धोनी को देखकर उनकी आरती करता दिख रहा है। इस दौरान वह माही पर फूल चढ़ाता भी दिख रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 


क्या है वीडियो में
15 सेकेंड के इस वीडियो में एक युवक टीवी के सामने खड़ा होकर धोनी की आरती करता दिख रहा है। साथ ही बीच-बीच में वह माही पर फूल भी चढ़ा रहा है। अबतक इस वीडियो को 16 लाख से अधिक लोगों ने देखा है। साथ ही इसे अबतक 600 से लोगों ने लाइक किया है।


4 साल बाद घरेलू मैदान में खेलेगी सीएसके
बता दें कि आईपीएल के 16वें सीजन का छठा मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला आज लखनऊ सुपर जाइंट्स से होगा। मुकाबला चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। बता दें कि 4 साल बाद अपने घरेलू मैदान में खेलेगी। वहीं पहला मैच हारने के बाद चेन्नई का लक्ष्य सीजन में जीत का खाता खोलने पर होगा। जबकि लखनऊ की नजर सीजन के पहले मैच जीतने पर होगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT