logo

दुखद : वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक का निधन, 78 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

ved_pratap.jpg

द फॉलोअप डेस्क
वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक (Ved Pratap Vaidik) का 14 मार्च यानि आज निधन हो गया है। उन्होंने 78 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे वह बाथरूम में फिसल गए थे। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि  वेद प्रताप वैदिक देश के बड़े पत्रकार और जाने माने चेहरे थे। उन्होंने 2014 में आतंकी हाफिज सईद का इंटरव्यू लिया था।


13 साल की उम्र में गए थे जेल 
वेद प्रताप वैदिक ने 1957 में सिर्फ 13 साल की उम्र में हिन्दी के लिए सत्याग्रह किया और पहली बार जेल गए। उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति पर अपना शोध ग्रन्थ हिन्दी में लिखा, इस वजह से स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज (JNU)ने उनकी छात्रवृत्ति रोक दी और बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस मुद्दे पर 1966-67 में भारतीय संसद में जबर्दस्त हंगामा हुआ था। इसके बाद इंदिरा गांधी सरकार की पहल पर JNU के नियमों में बदलाव हुआ और उन्हें वापस लिया गया।

30 दिसंबर 1944 में इंदौर में हुआ था जन्म
वेद प्रताप वैदिक का जन्म 30 दिसंबर 1944 में इंदौर में हुआ था। उन्होंने 1958 से ही पत्रकारिता शुरू कर दी थी। वे देश के बड़े पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक थे। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से अन्तरराष्ट्रीय राजनीति में पीएचडी की थी। वेद प्रताप वैदिक अनेक भारतीय और विदेशी शोध-संस्थानों और विश्वविद्यालयों में विजिटिंग प्रोफेस रहे हैं।