logo

कोलकाता : कचरे के ढेर से 17 भ्रूण मिलने पर इलाके में सनसनी

WhatsApp_Image_2022-08-29_at_2_17_41_PM.jpeg

कोलकाताः 

कोलकाता के हावड़ा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के उलूबेरिया शहर में कचरे में फेंके गए 17 भ्रूण मिले हैं। मिली जानकारी के अनुसार, कचरे के ढेर में10 लड़कियों और 7 लड़कों के भ्रूण मिले हैं। पोस्टमॉर्टम के लिए सभी भ्रूणों को अस्पताल भेज दिया गया है। घटना उलूबेरिया के बनिबाला खारा इलाके के वॉर्ड नंबर 31 की है। नगर निगम का कहना है कि उक्त इलाके के डेढ़ किमी के भीतर लगभग 30 प्राइवेट नर्सिंग होम हैं। पुलिस को शक है कि इन्हीं प्राइवेट नर्सिंग होम में से अबॉर्शन के बाद भ्रूणों को कचरे में फेंक दिया जाता होगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

अन्य राज्यों में भी मिल चुके हैं भ्रूणों के अवशेष 
करीब 2 महीने पहले 25 जून को बेलगावी (कर्नाटक) में एक नाले में से 7 भ्रूणों के अवशेष मिले थे। सभी भ्रूण एक बस स्टैंड के पास फेंके मिले थे। इसमें पुलिस ने आशंका जताई थी कि अबॉर्शन के बाद कचरा समझकर इन भ्रूणों को फेंका गया होगा। पुलिस की जांच इस मामले में भी जारी है।