logo

मुंबई में बड़ा हादसा, बहुमंजिला बिल्डिंग में आग से 7 लोगों की मौत

a411.jpeg

द फॉलोअप डेस्क:

मुंबई में गुरुवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। बहुमंजिला इमारत में आग लगने की घठना में 7 लोगों की मौत हो गई। 45 लोग घायल हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई के गोरोगांव स्थित आजाद नगर में एक 7 मंजिला इमारत में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई। घायलों में कुछ की स्थिति नाजुक है।

 

घायलों में कइयों की हालत नाजुक
घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। आग बुझाने के काम मे अग्निशमन की 10 गाड़ियां लगाई गई थीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पार्किंग एरिया में रखे पुराने कपड़ों में आग लगी और धीरे-धीरे पूरी बिल्डिंग उसकी चपेट में आग गई है। आग से केवल लोगों की मौत ही नहीं हुई बल्कि आर्थिक नुकसान भी हुआ है। बताया जाता है कि आगलगी की इस घटना में 4 कार और 30 से ज्यादा मोटरसाइकिल जल गई। घायलों को एचबीटी ट्रॉमा और कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की पूरी आशंका 
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गोरेगांव के मजी रोड स्थित जय भवानी बिल्डिंग में आग लगी। रात 2:30 बजे लगी आग पर सुबह 6 बजे तक काबू पाया जा सका। आशंका है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।