logo

Sharad yadav Death : आज पंचतत्व में विलीन होंगे शरद यादव, पैतृक गांव से होगा अंतिम संस्कार

shard.jpg

डेस्क:
JDU के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव (Sharad yadav) का आज अंतिम संस्कार होगा। दोपहर 1.30 बजे मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम में उनके पैतृक गांव आंखमऊ में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर चार्टर्ड फ्लाइट से दिल्ली से भोपाल के लिए रवाना हो गई है। यहां मध्यप्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान श्रद्धांजलि देंगे। CM ने ट्वीट कर भी खुद इसकी जानकारी दी। इसके बाद सड़क मार्ग से उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा। 


लालू यादव काफी विचलित
शुक्रवार को अंतिम दर्शन के लिए शरद यादव के पार्थिव शरीर को दिल्ली के छतरपुर में उनके आवास पर रखा गया है। जहां गृहमंत्री अमित शाह, राहुल गांधी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं उनके निधन की खबर के बाद सिंगापुर से लालू यादव ने एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि ऐसे अलविदा नहीं कहना था भाई। लालू ने वीडियो मैसेज में कहा, 'शरद यादव जी, बड़े भाई की मृत्यु की खबर सुनकर मैं काफी विचलित हूं। मुझे काफी धक्का लगा है। 

 आपातकाल के दौरान जेल भी गए थे
 बता दें कि शरद यादव काफी समय से बीमार थे। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शरद यादव ने जयप्रकाश नारायण से लेकर, चौधरी चरण सिंह, राजीव गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी के साथ भी लंबे समय तक राजनीति की। 7 बार लोकसभा सांसद चुने गए। वहीं तीन बार राज्यसभा सांसद बने। देश में आपातकाल के दौरान वो जेल भी गए थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई शख्सियतों ने शोक जताया था।