logo

Congress President Election 2022 : शशि थरूर ने ने लगाया वोटिंग में धांधली का आरोप, यूपी के सभी वोटों को अवैध मानने की मांग की

shashi1.jpg

दिल्ली:
कांग्रेस पार्टी को आज अपना नया अध्यक्ष मिल (new president) जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के नतीजे (congress president election results) बुधवार यानी आज आ जाएंगे। सुबह 10 बजे से मतगणना चालू है। काउंटिग के दौरान अध्यक्ष पद उम्मीदवार शशि थरूर ने यूपी में चुनाव के संचालन में बेहद गंभीर अनियमितता का आरोप लगाया है। इसके लिए उन्होंने कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री को पत्र लिखा है। थरूर ने मांग की है कि यूपी के सभी वोटों को अवैध माना जाए।


थरूर समर्थन सलमान सोज ने क्या कहा
काउंटिंग के दौरान थरूर समर्थन सलमान सोज ने उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में वोटिंग से पहले, पोलिंग के दौरान और मतदान के बाद गड़बड़ियों का आरोप लगाया। सोज ने कहा- हमने इस बारे में पार्टी के चुनाव प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री को बता दिया है। इधर, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि खड़गे 90% से ज्यादा वोटों से जीत रहे हैं।

सोमवार को हुई थी वोटिंग
बता दें कि 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष चुना जाएगा। बता दें कि अध्यक्ष पद के लिए 9 हजार 500 डेलिगेट्स ने सोमवार को मतदान किया। जिसमें क्रांगेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी समेत देशभर के क्रांगेस नेता शामिल हैं। इसके लिए दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय समेत देश भर में मौजूद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तरों में वोटिंग हुई थी।