द फॉलोअप डेस्क
जेल से बाहर निकलते ही सिद्दू ने केंद्र सरकार और पंजाब सरकार पर जमकर निशाना साधा। मीडिया से बात करते हुए सिद्दू ने पंजाब के CM भगवंत मान को अखबारी CM कह डाला। सिद्धू ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कानून-व्यवस्था के बहाने पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहती है। सिद्धू ने कहा कि अभी लोकतंत्र के नाम पर कोई चीज नहीं है। पंजाब में राष्ट्रपति शासन लाने की साजिश हो रही है। पंजाब में अल्पसंख्यक को निशाना बनाया जा रहा है। सिद्धू ने चेतावनी देते हुए कहा पंजाब को कमजोर करने की कोशिश की तो कमजोर हो जाओगे।

राहुल गांधी क्रांति हैं
सिद्धू ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने पर अपनी बात रखी। सिद्दू ने कहा- लोकतंत्र आज बेड़ियों में है। संस्थाएं गुलाम हैं। जब भी इस देश में तानाशाही आई तो एक क्रांति भी आई है। राहुल गांधी क्रांति हैं जो केंद्र सरकार की जड़ें हिलाकर रख देगा। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के पूर्वजों ने देश को आजाद कराया है।
#WATCH | Patiala: Whenever a dictatorship came to this country a revolution has also come and this time, the name of that revolution is Rahul Gandhi. He will rattle the govt: Navjot Singh Sidhu soon after his release from Patiala jail pic.twitter.com/wkrBrObxDG
— ANI (@ANI) April 1, 2023

सिद्धू मूसेवाला के मर्डर पर भी बोले सिद्दू
सिद्धू से अमृतपाल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सीधे कुछ न कहते हुए इसे पंजाब के लॉ एंड ऑर्डर से जोड़ा। सिद्धू ने कहा कि पिछले साल कत्ल किए गए पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर जाकर इस पर बोलेंगे। बता दें कि सिद्धू पिछले साल 22 मई को जेल में गए थे जबकि मूसेवाला का 29 मई को मर्डर हुआ था। तब भी यह मुद्दा उठा कि AAP सरकार ने उनकी सिक्योरिटी लीक की, जिसके बाद मूसेवाला का कत्ल हुआ। इसके बाद भी पंजाब सरकार लॉ एंड ऑर्डर के मुद्दे पर घिरी रही। सिद्धू ने तब से इस कत्ल पर कुछ नहीं कहा है। ऐसे में अमृतपाल मुद्दे को भी पंजाब के लॉ एंड ऑर्डर से जोड़कर वह पंजाब की AAP सरकार को घेरेंगे।