द फॉलोअप डेस्क
भारत और अमेरिका के बीच हालिया तनाव के बीच दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बयानों से रिश्तों में नरमी के संकेत दिखाई दे रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को लेकर सकारात्मक टिप्पणी की, जिसके कुछ घंटों बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रतिक्रिया देते हुए संबंधों को मजबूत और दूरदर्शी करार दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा—
“Deeply appreciate and fully reciprocate President Trump's sentiments and positive assessment of our ties. India and the US have a very positive and forward-looking Comprehensive and Global Strategic Partnership.” (मैं राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और हमारे संबंधों के सकारात्मक मूल्यांकन की गहराई से सराहना करता हूं और उसका पूरा समर्थन करता हूं। भारत और अमेरिका के बीच बेहद सकारात्मक और दूरदर्शी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है)

मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध व्यापक, वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी पर आधारित हैं, जो स्थिरता और समृद्धि को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत के साथ अमेरिका के रिश्तों को ‘खास’ बताया और प्रधानमंत्री मोदी को ‘अच्छा दोस्त’ कहा। हालांकि उन्होंने रूस से भारत द्वारा तेल खरीदने पर नाराजगी भी जताई थी। ट्रंप और मोदी के इन बयानों को कूटनीतिक हलकों में दोनों देशों के रिश्तों में आई हालिया खटास को दूर करने की दिशा में एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
