केदारनाथ:
उत्तराखंड में केदारनाथ (Kedarnath) के पास बर्फ का पहाड़ खिसकने (snow mountain sliding) की घटना सामने आई है। हालांकि यह कितनी दूर हुआ है अभी इसका पता नहीं चल पाया है। श्रीबद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (Shri Badrinath-Kedarnath Temple Committee) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय (President Ajendra Ajay) ने बताया कि हिमालय क्षेत्र में आज सुबह हिमस्खलन हुआ, लेकिन केदारनाथ मंदिर को कोई नुकसान नहीं (no damage to kedarnath temple) हुआ है।

पहाड़ खिसकने का वीडियो आया सामने
बता दें कि केदारनाथ मंदिर के पास बर्फ का पहाड़ खिसकने का एक वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा रहा है कि बर्फ का पहाड़ देखते ही देखते पूरी तरह ढह गया। हालांकि इससे मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
#WATCH | Uttarakhand: An avalanche occurred this morning in the Himalayan region but no damage was sustained to the Kedarnath temple: Shri Badrinath-Kedarnath Temple Committee President, Ajendra Ajay pic.twitter.com/fyi2WofTqZ
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 1, 2022
23 सितंबर को भी हुआ था एवलांच
बता दें कि बीते कुछ दिनों से केदारनाथ में बारिश हो रही है। इससे पहले 23 सितंबर को मंदिर से करीब 5 किमी पीछे बने चौराबाड़ी ग्लेशियर में एवलांच आया था। इसका भी वीडियो सामने आया था। रुद्रप्रयाग के डिजास्टर मैनेजमेंट अधिकारी एनएस रजवार ने बताया था कि यह काफी छोटा एवलांच था। इससे नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।
