द फॉलोअप डेस्क
इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा हुआ। जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया। यहां श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर बावड़ी की छत अचानक धंस गई। जिसमें अबतक 35 लोगों की जान चली गई है। 20 से ज्यादा लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं अभी भी कुछ लोग बावड़ी के अंदर फंसे हैं। देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा। देर रात 12 से 1.30 बजे के बीच 16 शव और निकाले गए। शुक्रवार सुबह रेस्क्यू दोबारा शुरू किया गया। बावड़ी की दीवारें और स्लैब तोड़ी जा रही है। आर्मी ने भी मोर्चा संभाल रखा है। प्रशासन की भी कई टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल हैं।

सीएम पहुंचे इंदौर
मिली जानकारी के अनुसार आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सुबह 9:30 बजे इंदौर पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री सुबह भोपाल से रवाना हुए थे। फिलहाल सीएम अस्पताल में मंदिर दुर्घटना में घायल लोगों और उनके परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद वह घटनास्थल का भी दौरा करेंगे। वहीं आज प्रदेश गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी इंदौर पहुंचकर घायलों से मुलाकात करेंगे।

रेस्क्यू कब तक पूरा होगा,इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता
संभागायुक्त का कहना है कि बावड़ी 40 फीट गहरी है। उसकी ऑपरेशन लगातार चल रहा है। रेस्क्यू आधा घंटा चलता है लेकिन उसके इसमें पानी का लेवल बढ़ जाता है। इसलिए रेस्क्यू ऑपरेशन रोककर बार-बार पानी निकालना पड़ता है। इसके पूरा होने के बाद मलबा हटाकर एक बार फिर देखना पड़ रहा है कि क्या स्थिति है कोई और बॉडी है कि नहीं। बावड़ी में कुछ पत्थर भी है। इन्हें तोड़ना पड़ेगा। रेस्क्यू कब तक पूरा होगा। इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।