logo

पुरी रथ यात्रा में भगदड़ की खबर, दम घुटने से एक श्रद्धालु की मौत और कई घायल  

पुरी रथ यात्रा में भगदड़ की खबर, दम घुटने से एक श्रद्धालु की मौत और कई घायल  

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 

पुरी रथ यात्रा के दौरन आज भगदड़ की खबर है। मिली खबरें में बताया गया है कि भगदड़ के बीच एक श्रद्धालु की मौत हो गयी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार श्रद्धालु की मौत दम घुटने से हुई है। एक मीडिया रपट में बताया गया कि रथ यात्रा में तलध्वज रथ को खींचने के दौरान बोलांगीर जिले के एक पुरुष श्रद्धालु की कथित तौर पर दम घुटने से मौत हो गई। 

वहीं पुरी प्रशासन के एक सूत्र ने बताया कि पुरी जिला मुख्यालय अस्पताल में डॉक्टरों ने भक्त को मृत घोषित कर दिया है। हिंदी स्कूल छाक के पास पुरी बड़ा डांडा में भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। अभी तक मिली खबरों के अनुसार 8 से 10 श्रद्धालु घायल हैं। इनको जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


 

Tags - Puri Rath YatraDevotee's deathstampede