द फॉलोअप डेस्क
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला लगातार तीसरे दिन सोमवार को भी जारी रहा। सेंसेक्स तीन दिन में 2000 अंक से ज्यादा लुढ़क चुका है, जबकि निफ्टी 550 अंक गिरकर 24,646.60 के स्तर तक पहुंच गया। इस भारी गिरावट से निवेशकों के करीब 13 लाख करोड़ रुपये साफ हो गए हैं।
कमजोर नतीजे, ट्रेड डील की अनिश्चितता और बिकवाली ने बिगाड़ा माहौल

इस गिरावट के पीछे चार प्रमुख कारण सामने आए हैं:
1. कई बड़ी कंपनियों, खासकर आईटी और बैंकिंग सेक्टर, के कमजोर तिमाही नतीजे
2. अमेरिका-भारत ट्रेड डील को लेकर असमंजस की स्थिति
3. विदेशी निवेशकों द्वारा भारी बिकवाली
4. बाजार का ऊंचा वैल्यूएशन, जिससे निवेशक घबराए हुए हैं
सोमवार को कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 7.34% गिरा, जो दिन का सबसे बड़ा लूजर रहा। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, विप्रो, एयरटेल और टाइटन जैसे दिग्गज शेयरों में भी 2-3% तक की गिरावट देखने को मिली। मिडकैप स्टॉक्स जैसे SBI कार्ड्स, होम फर्स्ट और सुजलॉन में भी 4-6% तक की गिरावट आई।
निवेशकों के लिए क्या सलाह?
विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल बाजार में सतर्कता बरतें और इंडेक्स की बजाय ICICI बैंक और HDFC बैंक जैसे मजबूत फंडामेंटल वाले स्टॉक्स पर फोकस करें।
