logo

आपदा : अफ़ग़ानिस्तान में 6.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 250 की मौत

Afganistan.jpg

डेस्क :
अफ़ग़ानिस्तान में आए शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 250 लोगों की मौत हो गई है और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए हैं। भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई है। जानकारी के मुताबिक़ 150 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। भूकंप से सबसे ज़्यादा नुक़सान पक्तिका प्रांत में हुआ है। 

250 की मौत संख्या और बढ़ने का अनुमान 
6 से अधिक तीव्रता के इस भूकंप में कई घर मलबे में तब्दील हो गए हैं। अफगानिस्तान से आ रही तस्वीरों में घायलों को स्ट्रेचर में ले जाते देखा जा सकता है।  अब तक मरने वालों की संख्या 250 बताई जा रही है, लेकिन ये संख्या और बढ़ने का अनुमान है। 

अफगानिस्तान से लेकर पकिस्तान की राजधानी तक महसूस हुए झटके 
जानकारी के मुताबिक़ भूकंप का केंद्र दक्षिणी पूर्वी शहर ख़ोस्त से 44 किलोमीटर दूर स्थित था। भूकंप के झटके अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल और पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद तक महसूस किए गए।