logo

हिमाचल प्रदेश : सुखविंदर सिंह सुक्खू आज CM पद की लेंगे शपथ, मौजूद रहेंगे कई बड़े नेता

himachal_cm1.jpg

डेस्क:
हिमाचल प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनी है। इसके बाद से ही मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर अटकलों का बाजार गर्म चल रहा था। अंतत: पार्टी के आलाकमान ने शनिवार को हुई बैठक में सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) नाम पर मुहर लगाई है। सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल के सीएम होंगे। इसके साथ ही डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री (Mukesh Agnihotri) होंगे। दोनों को आज दोपहर 1:30 बजे शिमला के रिज मैदान में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर (Rajendra Vishwanath Arlekar) पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge), पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) मौजूद रहेंगी। बता दें कि साल 2018 के बाद कांग्रेस को देश के किसी भी राज्य में पूर्ण बहुमत मिली है इसलिए पार्टी शक्ति प्रदर्शन कर शिमला से पूरे देश में संदेश देना चाह रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू चौथी बार और मुकेश अग्निहोत्री पांचवी बार विधानसभा पहुंचे हैं। इससे पहले सुक्खू कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष, NSUI के अध्यक्ष, शिमला में MC के दो बार पार्षद, युवा कांग्रेस प्रमुख और 2022 में चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष चुने गए।