logo

दिल्ली : RJD की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक में भिड़ गए तेजप्रताप और श्याम रजक, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

rjd3.jpg

दिल्ली:
राजधानी दिल्ली में आज राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक (National Executive Meeting) जारी है। बैठक सुबह 11 बजे शुरू हो चुकी है। ताजा जानकारी के अनुसार लालू यादव के बड़े लाल और बिहार के वन मंत्री तेजप्रताप यादव बैठक छोड़कर बाहर निकल चुके हैं। तेजप्रताप ने पार्टी नेता श्याम रजक पर गाली देने का आरोप लगाया है।


एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप 
जानकारी के अनुसार जारी बैठक में तेजप्रताप और पार्टी नेता श्याम रजक के बीच किसी बात को लेकर विवाद छिड़ गया। जिसके बाद तेजप्रताप ने श्याम रजक पर गाली देने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं तेजप्रताप ने श्याम रजक को आरएसएस का एजेंट कह दिया। इधर श्याम रजक ने कहा है कि लालू प्रसाद पार्टी के मुखिया है, वो जो कहेंगे वही होगा। मुझे इस संबंध में कुछ नहीं कहना है। उनकी पार्टी है, वो चाहेंगे तो हम रहेंगे वो नहीं चाहेंगे तो हम पार्टी छोड़ देंगे। रखना नहीं रखना उनका फैसला होगा।

नहीं शामिल हुए राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह
बता दें कि राजधानी दिल्ली में आज राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक की जा रही है। बैठक सुबह 11 बजे से शुरू हो चुका है।  इसमें राजद सुप्रीमो लालू यादव,तेजस्वी यादव समेत कई बड़े नेता शामिल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार राजद के देशभर के 4000 से अधिक पदाधिकारी भी मौजूद हैं। वहीं इस बैठक में बिहार राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के शामिल नहीं हुए है। आज की बैठक में आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव के 12वीं बार अध्यक्ष बनने की औपचारिक घोषणा की जाएगी। साथ ही दो दिवसीय इस बैठक में पार्टी अपनी विस्तार की रणनीति पर भी चर्चा करेगी।