logo

काला चिट्‌ठा : रेलवे में भ्रष्टाचार की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 17 ठिकानों पर छापेमारी..6 लोग गिरफ्तार

रेलवे में भ्रष्टाचार की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 17 ठिकानों पर छापेमारी..6 लोग गिरफ्तार

आसनसोलः
सीबीआई ने रेलवे में भ्रष्टाचार पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। गलत तरीके से टेंडर देकर रिश्वत लेने के आरोप में 1986 बैच के IRSS अधिकारी रवि शेखर सिन्हा को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में कुल 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।  रवि शेखर सिन्हा चिरेका के मुख्य राजभाषा अधिकारी का पद पर भी हैं। CBI ने रवि शेखर सिन्हा को 1.80 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। उनसे जुड़े विभिन्न ठिकानों से कुल 1.54 करोड़ रुपए बरामद किए गए हैं। CBI ने चित्तरंजन रेलवे टाउन में अशोक एवेन्यू स्थित बंगला नंबर 4 पर छापा मारा। CBI ने चित्तरंजन समेत देश भर में 17 ठिकानों पर छापेमारी की है। CBI ने कैश के अलावा 500 ग्राम सोना और संपत्तियों के दस्तावेज भी जब्त किए हैं। 

 


पूरा मामला
CBI सूत्रों के मुताबिक, चंडीगढ़ के दो कल पुर्जों की आपूर्ति करने वाली निजी कंपनी चित्तरंजन रेल फैक्ट्री के स्वीकृत वेंडर्स हैं। दोनों कंपनियों ने पैसे के बदले विभिन्न ऑर्डर प्राप्त करने की साजिश रची। जाल फैलाया। प्रिंसिपल CMM को बड़ी रकम का भुगतान किया ताकि उनकी कंपनी अवैध रूप से ऑर्डर प्राप्त कर सके। CBI के अनुसार, एक निश्चित राशि से अधिक के आदेश प्राप्त करने में रिश्वतखोरी शामिल थी। IRSS अधिकारी सिन्हा को CBI ने अवैध रूप से धन उगाहने की कोशिश करते हुए पकड़ा है।

 

 

इन्हें किया गया गिरफ्तार
रवि शेखर सिन्हा के अलावा सोनू अरोड़ा, राजन गुप्ता, प्रवीण व्यास, पवन कुमार सिन्हा और बिनोद कुमार को भी गिरफ्तार किया है। रवि शेखर सिन्हा, प्रिंसिपल मैटेरियल मैनेजर, और पवन कुमार सिन्हा को चित्तरंजन के बंगले से गिरफ्तार किया गया। 11 फरवरी को आसनसोल की विशेष सीबीआई अदालत में ले जाया गया। CBI उन्हें अदालत से तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर वायु मार्ग से चंडीगढ़ ले गई। गिरफ्तार किए गए अन्य लोग चंडीगढ़ में CBI की हिरासत में हैं। CBI गिरफ्तार सभी आरोपियों को बड़ी से अदालत से रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। पूछताछ में रेलवे के कई अन्य महत्वपूर्ण अधिकारियों को भी गिरफ्तार किया गया है।