logo

दुर्भाग्य : महिलाओं की सुरक्षा का जायजा लेने रात में निकली महिला आयोग की अध्यक्ष, उनसे साथ हुई छेड़खानी, कार से घसीटा गया

swati2.jpg

दिल्ली:
राजधानी दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हमेशा सवाल खड़े होते रहते हैं। आए दिन महिलाओं के साथ छेड़खानी के मामले वहां से सामने आते रहते हैं। फिर चाहें वह निर्भया मामला हो या फिर कंझावला मामला। लेकिन अब तो दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) के साथ सड़क पर बदसलूकी का मामला सामने आया है। महिला आयोग की अध्यक्ष भी अब खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। महिला आयोग की अध्यक्ष ने ट्वीट कर बताया कि कल देर रात वह दिल्ली में महिला सुरक्षा के हालात का जायजा कर रही थी। इसी दौरान एक गाड़ी वाले ने नशे की हालत में उनसे छेड़खानी की और जब उन्होंने उसे पकड़ा तो गाड़ी के शीशे में हाथ बंद कर उन्हें घसीटा। उन्होंने कहा कि भगवान ने जान बचाई। यदि दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं, तो हाल सोच लीजिए। 

 

एम्स के पास हुई घटना
स्वाति की मामले की जानकारी देते हुए कहा कि गुरुवार सुबह करीब 3 बजे वह अपने घर से दिल्ली की सड़कों पर निकली थी। जब एम्स के पास पहुंची तो एक व्यक्ति ने उनसे छेड़खानी करने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि हरीश चंद्र नाम के शख्स अपनी बलेनो कार से उनके पास आया और उनसे कार में बैठने की जिद करने लगा। जब स्वाति ने उसे मना किया तो वह कार लेकर आगे चला गया लेकिन फिर यू-टर्न लेकर आया और सड़क के बगल में चलने लगा। जब उसने दोबारा जबरदस्ती करने की कोशिश की तो मैं गाड़ी के नजदीक गई और शीशे में हाथ डालकर उसे पकड़ने की कोशिश की। तभी उसने शीशा लगा लिया और उन्हें करीब15 मीटर तक घसीटा। स्वाति की टीम वहां से कुछ दूरी पर खड़ी उनका इंतजार कर रही थी। इसी दौरान यह घटना हुई।

आरोपी गिरफ्तार
स्वाति की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए 47 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कथित तौर से आरोपी नशे में था। पुलिस ने कहा है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़िता और आरोपी दोनों का मेडिकल जांच कराया जाएगा