logo

दिल्ली : हॉर्न बजाने को लेकर हुई झड़प, कार चालक ने टक्कर मारकर युवक को आधा KM तक घसीटा

car.jpg

डेस्क:
अभी आप दिल्ली का कंझावाला कांड भूले भी नहीं होंगे कि ऐसा ही एक और मामला फिर सामने आया है। जहां एक कार सवार युवक ने एक व्यक्ति को धक्का मारा उसके बाद उसे आधा किलोमीटर तक धसीटा। मामला दिल्ली के राजौरी गार्डन का है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस (Delhi Police) मामले की जांच में जुट गई है। कार के नंबर से आरोपी का पता लगाया जा रहा है। साथ ही पीड़ित के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है कि राजौरी गार्डन इलाके इलाके में महज हॉर्न बजाने की बात पर दो पक्षों झगड़ा हो गया था। इसी झगड़े में कार सवार युवक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। उसके बाद उसे बोनट पर बिठाकर आधा किलोमीटर तक धसीटा।

अंजलि की हुई थी दर्दनाक मौत
बता दें कि ऐसा ही एक मामला दिल्ली के कंझावला इलाके में 1 और 2 जनवरी की दरमियानी रात करीब 2:30 बजे हुए एक दर्दनाक ‘हिट एंड रन’ केस में 20 वर्षीय अंजलि सिंह की मौत हो गई थी। एक बलेनो कार ने अंजलि (Sultanpuri-Kanjhawala Case Victim Anjali Singh) की स्कूटी में टक्कर मार दी थी, जिसमें वह कार के नीचे फंस गई. कार उसे 4 किलोमीटर घसीटते हुए ले गई। अंजलि की बॉडी जब पुलिस को मिली थी तब उसके शरीर पर एक भी कपड़े नहीं थे। इस घटना में अंजलि को कई सारी चोटें आई थी। उसके कई सारे हड्डी भी टूट गई थी। जानकारी के मुताबिक पीड़िता अपने घर में अकेली कमाने वाली थी। उसकी मां की तबीयत खराब रहती है और भाई-बहन अभी छोटे हैं।


तैनात11 पुलिसकर्मियों को किया गया निलंबित
वहीं इस मामले की गृह मंत्रालय ने बड़ी कार्रवाई की है। मंत्रालय ने उस दिन ड्यूटी पर तैनात11 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा- दो पिकेट पर कुल पांच कर्मियों और 3 पीसीआर पर छह कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और इनमें दो सब-इंस्पेक्टर (एसआई), चार असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई), चार हेड कांस्टेबल (एचसी) और एक कांस्टेबल शामिल हैं।