द फॉलोअप डेस्क
G20 सम्मिट में शामिल होने रांची आ रहे मेहमानों का विमान एयर एशिया का द्वार बिरसा मुंडा एयरपोर्ट लॉक हो गया। जिससे अतिथि करीब 20 मिनट तक विमान में ही रुके रहे। जानकारी के अनुसार तकनीकी खराबी के कारण ऐसा हुआ। फिलहाल अब बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर फ्लाइट का परिचालन सुरारू रूप से हो रहा है। विमान में डेलीगेट्स के अलावा काफी संख्या में यात्री मौजूद थे। काफी कोशिश के बाद 20 मिनट के बाद विमान का दरवाजा खुला। जिसके बाद सभी को बाहर निकाला गया।

विमान का गेट हुआ लॉक
विमान में दिल्ली से रांची आ रहे मेदांता ईरवा के वरीय सलाहकार सदस्य सैयद अहमद अंसारी ने बताया कि विमान में सभी यात्रियों को कहा गया कि विमान का गेट लॉक हो गया है। तकनीकी टीम इसे खोलने की कोशिश कर रही है। 20 से 25 मिनट के बाद विमान का दरवाजा खुला। उसके बाद यात्री बाहर निकले।

एयरपोर्ट पर अतिथियों का किया गया स्वागत
जी-20 समिट में हिस्सा लेने के लिए कई मेहमान रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सभी का स्वागत किया गया। इनमें स्पेन से डॉ.जोश मैन्वेल पेरेज मरालेज, नीदरलैंड से विकास कोहली और अन्य डेलीगेट्स में डॉ.रमा स्वामी, संजीव कुमार वार्ष्णेय, मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ एंड साइंस से डॉ.शेइखा एलिजाबेथ जॉन और डॉ.प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, डॉ.राहुल वालावलकर, नेत्रा वालावलकर, गिरिश चंद जोशी, शिवम कुशवाहा, विनोद कुमार आदि पहुंचे। इनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। इनके सम्मान में ढोल-नगाड़े के साथ लोकनृत्य पेश किये गये। विदेशी प्रतिनिधियों ने भी नृत्य कर खुशी का इजहार किया। वहीं, बाहर खड़े लोगों का हाथ जोड़ कर अभिवादन किया।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT