logo

बीमार पति को लेकर एम्बुलेंस से लौट रही महिला संग चालक और सहचालक ने की छेड़खानी, चिल्लाने पर ये किया...  

RAPEVICTIM3.jpg

द फॉलोअप डेस्क :
यूपी के सिद्धार्थनगर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला को प्राइवेट एम्बुलेंस में उसके बीमार पति और भाई के सामने ही छेड़खानी का शिकार होना पड़ा। महिला के विरोध करने पर एम्बुलेंस चालक और उसके साथी महिला, उसके पति और उसके भाई को बस्ती के छावनी इलाके में उतार कर फरार हो गये। साथ ही मोबाइल, रुपये आदि भी छीन कर ले गये। महिला ने डायल 112 में फोन कर पुलिस से साहयता ली। लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता ने नहीं लिया। घटना की खबर फैलने के बाद लखनऊ के गाजीपुर थाना में FRI दर्ज की गयी। घटना को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी एक्स पर अपनी प्रक्रिया साझा की है। 
मिली जानकारी के अनुसार घटना 28 अगस्त की है। जहां सिद्धार्थनगर जिले के सकारपार पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव की महिला अपने पति हरिश साहानी को लेकर लखनऊ मेडिकल अस्पताल पहुंची। लेकिन बेड ना मिलने के कारण उसे अपने बीमार पति को मजबूरन लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। यहां सिर्फ 2 दिन का ही खर्च 1 लाख से भी अधिक था।

इसी कारण महिला डॉक्टर को अपने पति को वहां से डिस्चार्ज कराना पड़ा। वहां से उसे एक प्राइवेट एम्बुलेंस चालक का नंबर दिया गया। घटना के समय वह अपने पति को उसी एम्बुलेंस में वापस सिद्धार्थनगर लौट रही थी। इस समय उसके साथ उसका भाई भी मौजूद था। 
जैसे ही महिला अपने पति के साथ पीछे बैठी एम्बुलेंस चालक ने उसे आगे बैठने को कहा। चालक ने कहा कि अभी रात का समय है एवं एम्बुलेंस भी प्राइवेट है। पुलिस एम्बुलेंस के कागजात को लेकर परेशान कर सकती है। अगर महिला आगे बैठती है तो पुलिस उन्हें नहीं रोकेगी। मजबूरी में महिला को आगे बैठना पड़ा। जिसके बाद चालक और उसके साथी ने रास्ते में महिला के साथ छेड़खानी करना शुरू कर दिया। एम्बुलेंस का मिरर बंद होने के कारण महिला के भाई तक उसकी अवाज नहीं पहुंच सकी। कड़ी मशक्कत के बाद महिला एम्बुलेंस के दरवाजे को पीटने लगी। जिससे डर कर अपराधियों ने महिला उसके पति और उसके भाई को बस्ती के छावनी इलाके में हाईवे किनारे उतार दिया। साथ ही महिला का बैग, अस्पताल के कागजात, मोबाइल और अन्य सामान भी ले गये। महिला ने अपने भाई के फोन से 112 पर कॉल किया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सरकारी एम्बुलेंस से बस्ती जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान महिला के पति की मौत हो गयी। महिला जब छेड़खानी का FIR कराने बस्ती जिला के छामनी थाना पहुंची तो उसे लखनऊ के गाजीपुर थाना भेज दिया गया। 

बस्ती जिला के एसपी गोपाल चौधरी ने बताया कि मामला दर्ज करा लिया गया है। अपराधियों की जांच की जा रही है। जल्द ही उनको पकड़ लिया जाएगा। जिसके बाद मामले की पुष्टि होगी। वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि 'ऐसी घटना कि शब्द भी शर्मशार हो जाए। शब्दों की सीमा से परे निंदनीय। यूपी में कहीं कोई सरकार है क्या?'

Tags - यूपी एम्बुलेंस छेड़खानी UP Ambulance molestation