logo

जानलेवा साबित हो सकती है ये गर्मी, एक क्लिक में जानें लू से बचने के घरेलू उपाय

heat_strokes_jj.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

अप्रैल का महीने में ही झारखंड में भीषण गर्मी पड़ रही है। कई जिलों में पारा 42 के पार पहुंच गया है। लू के कारण लोगों का बुरा हाल है। ऐसे में इस भीषण गर्मी में लू की चपेट में आने से आप कैसे बच सकते हो, लू के लक्ष्ण क्या है,ऐसे कुछ सवालों के जबाव हम आपके लिए लेकर आए हैं।  डॉक्टरों के मुताबिक, जब हवा से नमी गायब हो जाती है और सुखी हवाएं चलती हैं तो लोग लू की चपेट में आ जाते हैं। उल्टी, दस्त, हाथ-पैर में दर्द, बुखार, सिरदर्द हीट स्ट्रोक के लक्षण हैं। 


लू से बचने के उपाय़

लू से बचने के लिए सबसे पहले हमें सावधान रहने की जरूरत है। कोशिश करें कि अगर तेज धूप हो तो बिल्कुल भी बाहर ना निकलें। अपना काम सुबह या शाम को करें। अगर धूप में निकलना जरूरी हो तो सिर पर सफेद तौलिया बांधकर निकलें। पानी की कमी से डिहाइड्रेशन होता है। इसलिए खूब पानी पिएं। जो भी तरल पदार्थ आप घर पर बना सकते हैं उन्हें पियें। इस मौसम में तरबूज, खरबूजा, खीरा, चिमरी, अंगूर जैसे फल खाएं।


लू से बचने अपनाएं घरेलू नुस्खे

लू से बचने के लिए कुछ घरेलू उपाय भी अपनाए जा सकते हैं। जैसे आम का रस, बेल का रस, छाछ, पुदीना, नींबू पानी और गर्मियों के दौरान शरीर को तरोताजा करने के लिए अन्य तरल पदार्थ। इनका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा गर्मियों में डूबरी, महेरी, लब्दो और सत्तू का भी उपयोग किया जाता है। इससे शरीर ठंडा रहता है और पानी की कमी भी पूरी हो जाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह आज भी चलन में है।

Tags - summer newssummer temperature high heat strokestips to face heat