logo

महिलाओं में नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देगी नई NDA सरकार, ये हमारी प्रतिबद्धता है- मोदी

modi_samm2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
नरेंद्र मोदी ने एनडीए संसदीय दल के बैठक में कहा कि हमें कमिटमेंट से काम करना है। 10 साल में 25 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला। गरीब कल्याण का सुरक्षित मार्ग तलाशा। अब 3 करोड़ से ज्यादा लोगों को पक्का मकान देंगे। मुद्रा योजना के तहत युवाओं को 20 लाख तक की मदद मिलेगी। गरीब का सशक्तिकरण औऱ मध्यवर्ग को सुविधा प्राथमिकता है। मध्यमवर्ग देश का सबसे बड़ा चालक वर्ग है। ग्रोथ स्टोरी में नए प्रोसेस देख रहा हूं जो बहुत बड़ी शक्ति बनेंगे। मध्य वर्ग का बचत कैसे हो। जीवन स्तर कैसे बेहतर हो। योजना का विस्तार कैसे हो। आने वाले दिनों में इसपर काम करेंगे। पंचायत से पार्लियामेंट तक नारी शक्ति की भागीदारी कैसे सुनिश्चित हो ये हमारी प्रतिबद्धता हो। तीसरे कार्यकाल में नारीशक्ति वंदन अधिनियम को लेकर इसे आगे बढ़ाया। वह दिन दूर नहीं जब माताएं-बहनें बड़ी संख्या में देश का नेतृत्व करती नजर आयेंगी। 


हम 5 नंबर की इकोनॉमी से 3 नवंबर की इकोनॉमी तक पहुंचना है
मोदी ने आगे कहा कि पूरे चुनाव में सबसे ज्यादा महिला उम्मीदवारों को टिकट देने वाली पार्टी रहे। हमारी महिला सांसदों को जो आशीर्वाद देश की जनता ने दिया उसके लिए आभार व्यक्त करता हूं। जी20 समिट में महिला सशक्तिकरण को रखा। महिला नेतृत्व विकास ये हमारी प्रतिबद्धता है, जिससे परिवर्तन आयेगा। एनडीए का कार्यकाल बड़े फैसलों का है, तेज विकास का है। अब हम समय गंवाना नहीं चाहते। हम 5 नंबर की इकोनॉमी से 3 नवंबर की इकोनॉमी तक पहुंचना है। ये केवल आंकड़ा नहीं है बल्कि उससे अर्थ्वयव्स्था का जो कद बनता है वो सामान्य मानविकी आवश्यकत्काओं को पूरा करने का सामर्थ्य बन जाता है। इसके लिए राज्यों का सहयोग महत्वपूर्ण है। 


देश का कोई भी क्षेत्र हो, इरादा केवल सर्वांगिण विकास 
मोदी ने आगे कहा कि भारत का संविधान ने जैसा निर्देश दिया है। मैंने आग्रह किया है। राज्यों के बीच तंदरूस्त प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए। केंद्र से भी तंदरूस्त प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए। देश तेजी से आगे बढ़ता है। हिन्दुस्तान के अलग-अलग शहरों में जी20 की समिट हुई। प्रतिनिधि भी गये। दुनियाभर में चर्चा हुई। कोविड में राज्यों के साथ समन्वय बनाकर लड़े। सहयोगी संघवाद के प्रति प्रतिबद्धता है। दुनिया के विकासशील देशों में स्टडी हो रही है। इसे आगे बढ़ायेंगे। ग्रास रूट लेवल पर वीक एरिया है। उसे जल्दी से बेहतर बनायेंगे। देश का कोई भी क्षेत्र हो, इरादा सर्वांगिण विकास का होगा। सोच में भी बदलाव लायेगा।

Tags - NDANDA meetingNarendra Modi