गाजियाबाद:
गाजियाबाद से मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। इस घटना दिल्ली निर्भया कांड (nirbhaya case) की जैसी हैवानियत फिर दोहराई गई है। बताया जा रहा है कि गाजियाबाद में 5 युवकों ने एक महिला को अगवा कर दो दिनों तक उसके साथ यौन शोषण किया। इतने में भी हैवानों का मन नहीं भरा तो पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में रॉड घुसा दी। मन भर जाने के बाद हैवानों ने पीड़िता को सड़क किनारे बोरी में बंद कर फेंक दिया। जहां से किसी से उसे अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पीड़िता का इलाज दिल्ली के जीटीबी अस्पताल (GTB Hospital) में चल रहा है। महिला की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस (Delhi Police) भी छानबीन में जुट गई है। वहीं इस मामले पर दिल्ली महिला आयोग (Delhi Commission for Women) ने गाजियाबाद पुलिस (Ghaziabad Police) को नोटिस भेज दिया है।

बर्थडे पार्टी से लौट रही थी पीड़िता
पीड़िता के भाई ने उस रात की पूरी घटना बताई है। पीड़िता के भाई ने कहा कि 16 अक्टूबर की रात काम से लौटने के बाद उसकी बहन बर्थडे पार्टी में आई थी। पार्टी खत्म होने के बाद मैं रात साढ़े 9 बजे दिल्ली आश्रम रोड नंदग्राम हाईवे पर छोड़कर आ गया था, जहां बहन ऑटो का इंतजार कर रही थी। रात साढ़े 11 बजे भांजे ने फोन कर बताया कि मां घर नहीं पहुंची है। इसके बाद खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद 18 अक्टूबर को जीटीबी अस्पताल से फोन आया कि मेरी बहन का वहां इलाज चल रहा है।
5 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
मामले की जांच में जुटी पुलिस ने बताया कि महिला पेशे से नर्स है। वहीं पुलिस ने इस घटना के बाद दीनू, शाहरुख, जावेद, धोला, औरंगजेब उर्फ जहीर के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें से 4 से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के भाई ने बताया है कि महिला का किसी से प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था। बहन ने कोर्ट में केस फाइल रखा है और इस वजह से आरोपी पक्ष उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है।"

काफी अंदरूनी चोटें
जीटीबी अस्पताल के प्रवक्ता रजत जांबा ने बताया कि 18 अक्टूबर की सुबह 7 बजे पीड़िता को अस्पताल लाया गया था। सेक्सुअल असॉल्ट किया गया है। अंदरूनी चोटें हैं, जांच की जा रही है। पीड़िता को अस्पताल लाया गया तब भी उसके शरीर में रॉड थी। पीड़िता की हालत अभी स्टेबल है।
दिल्ली महिला आयोग ने गाजियाबाद पुलिस को भेजा नोटिस
वहीं इस मामले पर दिल्ली महिला आयोग (DCW) की चेयरपर्सन स्वाति मालिवाल ने भी संज्ञान लिया है। उन्होंने बुधवार सुबह ट्वीट करके कहा, 'दिल्ली की लड़की गाजियाबाद से रात में वापस आ रही थी, उसे जबरन गाड़ी में उठा ले गए। 5 लोगों ने 2 दिनों तक बलात्कार किया। उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड घुसा दी। सड़क किनारे बोरी में मिली, तब भी रॉड उसके अंदर थी। अस्पताल में जिंदगी के लिए लड़ रही है। SSP गाजियाबाद को नोटिस इशू किया है।'