द फॉलोअप डेस्क
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का चौथा और आखिरी मुकाबला आज खेला जा रहा है। इस मुकाबले को यादगार बनाने के लिए भारत-ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री आज स्टेडियम में मौजूद है। बता दें चौथा टेस्ट मैच गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां दोनों देश के प्रधानमंत्री खेल का लुफ्त उठाने पहुंचे हैं। जानकारी के अनुसार शुरूआती घंटे का मैंच देखने के बाद पीएम मोदी राजभवन के लिए रवाना हो गए है।

राष्ट्रगान के वक्त मैदान पर मौजूद रहे पीएम
बता दें कि दोनों देश के प्रधानमंत्री सुबह 8:30 बजे स्टेडियम पहुंचे। दोनों साथ में मैदान में पहुंचे और अपने-अपने देशों के खिलाड़ियों से मिले। राष्ट्रगान के वक्त भी पीएम खिलाड़ियों के साथ मैदान पर मौजूद रहे। उसके बाद मोदी ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने एल्बनीज ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ को कैप पहनाई। इस दौरान अपने कप्तान से बात कर रहे एल्बनीज को मोदी ने अपनी तरफ खींचा और फोटो खिंचवाने के लिए कहा। जो एक ऐतिहासिक पल के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। उसके बाद दोनों देशों के प्रधानमंत्री ने मैदान के चक्कर लगाए। फिर पीएम मोदी के मौजूदगी में टॉस हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने फैसला किया।

भारत के लिए जीत जरूरी
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 16 ओवर में 1 विकेट खोकर 62 रन बनाए हैं। जानकारी हो कि इस सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे हैं। ऐसे में अहमदाबाद में खेले जाने वाला आखिरी मुकाबला निर्णायक मुकाबला है। टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए यह सीरीज अपने नाम करना बेहद जरूरी है।

भारत की प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (WK), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी और उमेश यादव।
ऑस्ट्रेलिया के प्लेइंग-11
स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, पीटर हैंड्सकम्ब, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, टॉड मर्फी और मैथ्यू कुहनेमन।