डेस्क:
गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election) के नतीजे 8 दिसंबर यानि आज आने वाला है। इसके लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से ही शुरू हो चुकी है। शुरूआती रुझान की बात करे तो भाजपा एकतरफा बढ़त (BJP one sided lead) लेती नजर आ रही है। भाजपा 145 तो वहीं कांग्रेस 25 और आम आदमी पार्टी 8 सीटों पर आगे है। बता दें कि गुजरात में इस बार 182 सीटों पर वोटिंग हुई है। मतगणना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राज्य में इस बार दो फेज में चुनाव हुए। जिसमें 1 दिसंबर को 19 जिलों की 89 सीटों के लिए मैदान में 788 प्रत्याशियों अपनी किस्मत आजमाने उतरे। पहले चरण में 63.31 फीसदी लोगों ने मतदान किया था। वहीं दूसरे और अंतिम चरण में 93 सीट पर 5 दिसंबर को 65.22 फीसदी मतदान हुआ था।
