दिल्ली:
दिल्ली का एक वीडियो सोशल (Viral Video) मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जारी वीडियो में एक महिला मंच पर खड़े होकर अपनी बात रखती नजर आ रही है। इसी बीच एक शख्स मंच पर आकर महिला के बगल में खड़ा हो जाता है। जिसके थोड़ी देर बात महिला ने अपना चप्पल उतारा और उसे मारना शुरू कर दिया। दरअसल दिल्ली के छतरपुर में श्रद्धा हत्याकांड मामले (shraddha murder case) को लेकर हिंदू एकता मंच द्वारा बेटी बचाओ मंच (Beti Bachao Manch) आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन कराने का मुख्य मुद्दा श्रद्धा को इंसाफ दिलाने था। सबसे पहले आप इस वायरल वीडियो को देख लें।
#WATCH | Chattarpur, Delhi: Woman climbs up the stage of Hindu Ekta Manch's program 'Beti Bachao Mahapanchayat' to express her issues; hits a man with her slippers when he tries to push her away from the mic pic.twitter.com/dGrB5IsRHT
— ANI (@ANI) November 29, 2022
बेटी की शादी से खफा मां
दरअसल जारी वीडियो में महिला जिस व्यक्ति की पिटाई कर रही है वह व्यक्ति महिला का समधी था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला की बेटी उस व्यक्ति के बेटे से साथ फरार हो गई थी। दोनों ने बाद में शादी कर ली। जिस बात से महिला अपनी बेटी से खफा है। महिला यहीं बात मंच पर बता रही थी। इसी दौरान युवक माइक से हटाने की कोशिश की, बस फिर क्या था गुस्साई महिला ने युवक को चप्पल से धो डाला।

13 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेजा गया आफताब
आफताब पूनावाला ने अपनी लिव इन पाटनर श्रद्धा वालकर की निमर्म हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव के 35 टुकड़े करके हर रोज रात के 2 बजे दिल्ली के अलग-अलग जंगलों में फेंका करता था। मामला तब खुला जब लड़की के पिता ने दिल्ली की बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई। लड़की ने पिता ने 11 नवंबर को रिपोर्ट लिखाया था। पुलिस ने 12 नवंबर को लिव इन पाटनर पूनावाला को गिरफ्तार करके हिरासत में भेज दिया था। 17 नवंबर को उसकी हिरासत पांच दिन के लिए बढ़ा दी गई। 22 नवंबर को उसे चार और दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था। शनिवार को दिल्ली की एक अदालत ने पूनावाला को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में हर रोज कोई नया-नया खुलासा हो रहा है।