logo

प्लीज मुझे छोड़ दो; मेरे मां-बाप नहीं हैं....गिड़गिड़ाती रही महिला; दरिंदों ने खींचकर किया गैंगरेप

rape22.jpg

द फॉलोअप डेस्क
उत्तरप्रदेश के आगरा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। यहां एक महिला के साथ पांच आरोपियों ने दरिंदगी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला दरिंदों के सामने गिड़गिड़ती हुई नजर आ रही है। महिला कह रही है कि 'प्लीज मुझे छोड़ दो। मेरे मां-बाप नहीं हैं। मेरी चार छोटी बहने हैं। मुझे कोई बचा लो, प्लीज मदद करो'। इसके बाद भी आरोपी नहीं सुने। उन्होंने महिला को खींचा और कमरे में ले गए, जहां उसके साथ हैवानियत किया। हलांकि द फॉलोअप वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 


शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म का लगाया आरोप
मामला आगरा के ताजगंज का है। जहां होम स्टे में महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। मीडिया रिपोट्स की मानें तो पहले महिला को जबरन शराब पिलाया गया उसके साथ उसके साथ हैवानियत की गई। युवती ने आरोप लगाया है कि गेस्ट हाउस में उसे शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई।


आसपास को लोगों ने पुलिस को सूचना दी
 पीड़िता ने जब हल्ला मचाया तो आसपास के लोगों ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि पीड़िता इसी गेस्ट हाउस में कर्मचारी है। पीड़िता ने बताया कि उसके साथ इन दरिंदों ने पहले भी ऐसा किया है। जिसका अश्लील वीडियो भी बना लिया है। इसी वीडियो को लेकर पीड़िता से वसूले करते थे। उसी वीडियो की धमकी देकर उसके शनिवार को भी बुलाया और गलत काम किया। 


आरोपियों में एक महिला भी शामिल
मामले को लेकर ताजगंज डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि पुलिस ने मुख्य आरोपी जितेंद्र राठौर सहित उसके दोस्तों रवि राठौर, मनीष कुमार और देव किशोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपनी छानबीन में एक महिला को भी दबोचा है। सभी आरोपी ताजगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि युवती से पूछताछ के बाद गेस्ट हाउस को बंद करा दिया गया है।