logo

पुणे : एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, छानबीन जारी

pune.jpg

पुणे:

महाराष्ट्र के पुणे से दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक ही परिवार के सात लोगों का शव बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार शव दौंड तहसील स्थित यावत गांव में भीमा नदी के किनारे मिली है। यह जगह पुणे से 45 किलोमीटर की दूरी पर है। मरने वाले 7 लोगों में एक दंपती, बेटी, दामाद और 3 बच्चे शामिल हैं। इनमें से चार शव 18 से 21 जनवरी के बीच मिली है। जबकि तीन शव मंगलवार की सुबह बरामद की गई। शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। सभी शव एक दूसरे से 200-300 मीटर की दूरी पर पाए गए। हालांकि, मौत की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि यह मामला आत्महत्या का हो सकता है। लेकिन, हम इस मामले की जांच हर एक एंगल से कर रहे हैं। अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि यह हत्या की साजिश भी हो सकती है। हत्या करने के बाद किसी ने इन लोगों को नदी के किनारे फेंक दिया हो। वैसै तो पुलिस ने फिलहाल इस मामले पर एक्सिडेंटल मौत का केस दर्ज किया है, साथ ही मामले की जांच में जुटी है।