logo

एशिया कप में आज नेपाल से भिड़ेगा भारत, बारिश बनी विलेन तो क्या होगा रिजल्ट

लाजोत.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
एशिया कप में भारतीय टीम दूसरा मैच 4 सितंबर यानी आज नेपाल के साथ खेलेगी। यह मैच भी पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जहां भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया था। बता दें कि पहली बार भारत और नेपाल की टीम का मुकाबला वनडे में होने वाला है। हालांकि आज भी बारिश के पूरे आसार हैं। अर भारत का लगातार दूसरा मैच भी बारिश की वजह से रद्द हुआ तो सुपर 4 में टीम इंडिया क्वालीफाई कर पाएगी या नहीं, इसको लेकर संशय है। अगर मैच में बारिश ने खलल डाला और मैच नहीं हो पाया तो भारत और नेपाल को एक-एक अंक दे दिए जाएंगे। जिसके कारण प्वाइंट्स टेबल में भारत के पास 2 अंक हो जाएंगे जिससे टीम इंडिया 2 अंक लेकर सुपर 4 स्टेज में क्वालीफाई कर जाएगी। 


बुमराह के नहीं खेलने से लगा तगड़ा झटका 
वहीं, नेपाल को पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में यदि उसका दूसरा मैच भारत के खिलाफ बारिश की वजहद से रद्द हुआ तो उसे एक अंक मिलेंगे। यानी भारत प्वाइंट्स टेबल में नेपाल से आगे होगा और सुपर 4 में क्वालीफाई कर जाएगा। दरअसल, एशिया कप में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं और उन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। अगले राउंड में दोनों ग्रुप से दो-दो टीमों की ही जगह मिलेगी। भारत के पास फिलहाल एक प्वाइंट है. वहीं पाकिस्तान तीन प्वाइंट्स के साथ अगले राउंड में पहुंच चुका है। भारत को इस मैच से पहले तगड़ा झटका भी लगा है. टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नेपाल के खिलाफ मैच का हिस्सा नहीं बनेंगे. बुमराह के नहीं खेलने की असल वजह सामने नहीं आई है। बुमराह के स्थान पर मोहम्मद शमी प्लेइंग 11 का हिस्सा बनेंगे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N