डेस्क:
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का निधन हो गया है। उन्होंने 82 साल की उम्र में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल(Medanta Hospital) में आज सुबह 8:16 बजे आखिरी सांस ली। उनके निधन के बाद राजनेताओं के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। सभी अपने-अपने तरीके से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दें रहे हैं। उनके निधन पर बिहार के नेताओं ने भी दुख जताया है। उनके निधन पर सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar), आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, (RJD President Lalu Prasad Yadav) जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh), डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Deputy CM Tejashwi Yadav), जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha), एलजेपीआर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) समेत कई बड़े नेताओं ने अपनी गहरी सवेंदना व्यक्त की है।

सीएम नीतीश ने दुख जाहिर किया
उनके निधन पर सीएम नीतीश ने दुख जाहिर किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि "उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन दुःखद। उनका निधन राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। वे बड़े समाजवादी नेता थे। वे देश के रक्षा मंत्री भी रहे। वे गरीबों के अधिकारों के लिए लड़नेवाली प्रभावी आवाजों में से एक थे।{"
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन दुःखद। उनका निधन राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। वे बड़े समाजवादी नेता थे। वे देश के रक्षा मंत्री भी रहे। वे गरीबों के अधिकारों के लिए लड़नेवाली प्रभावी आवाजों में से एक थे। (1/2)
— Nitish Kumar (@NitishKumar) October 10, 2022
लालू प्रसाद ने भी शोक संवेदना व्यक्त की
आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि "समाजवादी वटवृक्ष सपा संरक्षक आदरणीय मुलायम सिंह जी के निधन की खबर से मर्माहत हूँ। देश की राजनीति में एवं वंचितों को अग्रिम पंक्ति में लाने में उनका अतुलनीय योगदान रहा।उनकी यादें जुड़ी रहेगी।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। विनम्र श्रद्धांजलि।"
समाजवादी वटवृक्ष सपा संरक्षक आदरणीय मुलायम सिंह जी के निधन की खबर से मर्माहत हूँ। देश की राजनीति में एवं वंचितों को अग्रिम पंक्ति में लाने में उनका अतुलनीय योगदान रहा।उनकी यादें जुड़ी रहेगी।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।विनम्र श्रद्धांजलि।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) October 10, 2022
तेजस्वी यादव ने जताया शोक
डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने लिखा है कि "आदरणीय नेता जी सपा संरक्षक श्री मुलायम सिंह जी के निधन पर गहरा शोक और संवेदना व्यक्त करता हूं। वो एक कुशल प्रशासक, प्रख्यात समाजवादी एवं लोकप्रिय राजनेता थे। उनके निधन से देश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है"।
आदरणीय नेता जी सपा संरक्षक श्री मुलायम सिंह जी के निधन पर गहरा शोक और संवेदना व्यक्त करता हूँ। वो एक कुशल प्रशासक, प्रख्यात समाजवादी एवं लोकप्रिय राजनेता थे।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) October 10, 2022
उनके निधन से देश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। pic.twitter.com/bF19xeJnTL
राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने दुख जताया
जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने लिखा कि "समाजवादी नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन की दुःखद खबर सुनकर स्तब्ध हूं..! उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक-संतप्त परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति।"
समाजवादी नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन की दुःखद खबर सुनकर स्तब्ध हूं..!
— Rajiv Ranjan (Lalan) Singh (@LalanSingh_1) October 10, 2022
उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।
भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक-संतप्त परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति ???? pic.twitter.com/zYesfU581A
उपेंद्र कुशवाहा ने भी ट्वीट कर दुख जताया
जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने लिखा कि समाजवाद के ध्वजवाहक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन की ख़बर दुःखद है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों के लिए संबल की कामना करता हूं। देश ने एक प्रखर समाजवादी नेता खो दिया है।"
श्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन की ख़बर सुनकर काफ़ी मन में दुःख हुआ है। वे बहुत बड़े समाजवादी नेता थे,.......निकट भविष्य में हम उनकी कमी को पुरा नहीं कर पाएंगे। उनके प्रति हम विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके परिजनों के लिए ईश्वर से संबल की कामना करते हैं ???? https://t.co/vyQaiYhBS4 pic.twitter.com/C88rfrodsk
— Upendra Kushwaha (@UpendraKushJDU) October 10, 2022
चिराग पासवान ने कहा उनके निधन की खबर सुन कर स्तब्ध हूं
एलजेपीआर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने लिखा कि काफी दिनों से बीमार चल रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, समाजवादी पार्टी के संरक्षक आदरणीय श्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन की खबर सुन कर स्तब्ध हूं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में सर्वश्रेष्ठ स्थान दें"।
काफी दिनों से बीमार चल रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री , समाजवादी पार्टी के संरक्षक आदरणीय श्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन की खबर सुन कर स्तब्ध हूं।
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) October 10, 2022
ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में सर्वश्रेष्ठ स्थान दें ।
! ॐ शांति ! pic.twitter.com/aFX1SJVNhs