logo

‘‘थिंक-2024’’ एक विजन है और उस लक्ष्य के तहत काम करेगी प्रोफेशनल्स कांग्रेस: अविनाश पांडे

cong11.jpg

रांची 

झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के आदित्य विक्रम जयसवाल की अध्यक्षता में आज शनिवार को रांची में ‘‘थिंक-2024’’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अजय नाथ शाहदेव उपस्थित हुए। झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि ‘‘थिंक-2024’’ एक विजन है और उस लक्ष्य के तहत काम करेगी प्रोफेशनल्स कांग्रेस। कहा कि हर व्यक्ति सबसे पहले देश का नागरिक होता है, राज्य का महत्वपूर्ण अंग होता है। कोई भी समाज बिना व्यापार और बिजनेश से मजबूत नहीं हो सकता है। इस चीज की महत्ता को देखते हुए प्रोफेशनल्स कांग्रेस को नये रूप में लाया गया है। हमारे आदर्श के रूप प्रोफेशनल्स ने इस पार्टी का निर्माण और स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया। और इस कांग्रेस पार्टी की आधारभूत जो रचना थी उसे प्रोफेशनल्स ने ही किया है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने प्रोफेशनल्स होते हुए भी सेवा का मार्ग चुना और आजादी दिलायी। 

सरकार प्रोफेशनल्स के मुद्दे को लेकर संजिदा है

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि हमारी सरकार प्रोफेशनल्स के मुद्दे को लेकर काफी संजिदा है, लेकिन जो आप चाहते हैं उतने काम किसी की सरकार ने उतनी संजिदगी के साथ नहीं कर पायी है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि व्यापार क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए जब तक पब्लिक पार्टनरशीप नहीं होगा तब किसान उत्पादन खराब होता रहेगा। खनिज भंडार से समृद्ध हमारे झारखंड राज्य में उद्यौगिक विकास के क्षेत्र में स्वर्णिम अवसर हैं। राज्य में ऐसे उद्योगों की स्थापना की ज़ाये जो रोज़गार के सृजन के साथ साथ राज्य सरकार को राजस्व भी दे सके। 

कांग्रेस सोसाइटी के अंदर एक बेहतर बैलेंस बनाती है

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि हर व्यक्ति अपने राज्य के लिए, प्रोफेशन के लिए, अपने कैरियर के लिए अच्छा करना चाहता है। राजनीति एक विषय है जिसके जरिये राज्य का विकास होता है। हालांकि आजकल यह क्षेत्र पैसा बन गया है जिस कारण भ्रष्टाचार आ गया है। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक एसी पार्टी है जो पूरी सोसाइटी के अंदर एक बेहतर बैलेंस बनाती है। कांग्रेस पार्टी व्यापारियो के प्रति उतना ही संजिदा जितना किसानों, मजदूरों, नौजवानों, महिलाओं के सम्मान दिलाने के प्रति है। झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल ने कहा कि झारखंड प्रदेश में प्रोफेशनल्स कांग्रेस ‘‘थिंक-.2024’’ लक्ष्य के तहत पूरी संजीदगी के साथ काम करेगी और प्रोफेशनल्स के मुद्दों को पार्टी संगठन और सरकार के बीच समन्वय बनाकर निकारण करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड में 27 प्रतिशत आदिवासी समाज के लोग निवास करते हैं। लेकिन व्यापार या उद्योग के क्षेत्र में इनको सहभागिता मात्र 2.5 प्रतिशत है। इस स्थिति को बदलने की जरूरत है। वरहीं ओपन फोरम में चेंबर ऑफ कॉमर्स के रोहित पोद्दार व अमित शर्मा ने कहा कि व्यापार में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए सिंगल विंडो सिस्टम को दुरुस्त किया जाना जरूरी है। 

मौके पर ये लोग थे मौजूद 
प्रोफेशनल्स कांग्रेस की प्रदेश सचिव मीनाक्षी सिंह ने सभी का धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रोफेशनल वर्ग के लोग प्रोफेशनल्स कांग्रेस के प्रदेश कोऑर्डिनेटर, रांची चैप्टर व टीम, जमशेदपुर चैप्टर व टीम, बोकारो की टीम, पलामू चैप्टर व टीम, धनबाद चैप्टर व टीम, गोड्डा चैप्टर व टीम, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की टीम, मारवाड़ी संघ के लोग, अप्पर बाजार दुकानदार संघ के मेंबर्स, राहुल सिंघानिया, ऋषभ मोदी, दीपेंद्र कुमार सिंह, मिथलेश पांडे, सोनू सिंह, सौरभ कुमार, अंजन कात्यान, कौशल किशोर एवं सैकड़ो गणमान्य लोग उपस्थित थे।