logo

रांची की इस कंपनी ने की 4 करोड़ की ठगी! ओडिशा से आई टीम ने 2 लोगों को पकड़ा

arrest19.jpg

द फॉलोअप डेस्क
ओड़िसा की आर्थिक इकाई टीम ने पुंदाग पुलिस की मदद से रांची के 2 लोगों को पकड़ा है। 4 करोड़ की ठगी मामले में इन्हें गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के नाम अमर डेनिस और पीयूष कुमार उर्फ निशांत बताया गया है। दोनों को पुलिस ने बिमल श्याम विहार अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया है। इनपर ओड़िसा के आर्थिक अपराध इकाई थाना में (कांड संख्या 21/22) प्राथमिकी दर्ज है।  जानकारी के अनुसार इनलोगों ने रांची की रजिस्टर्ड कपंनी के नाम पर ठगी की है। 


वास्तव इंडिया ट्रस्ट कंपनी के नाम पर ठगी
पुलिस ने बताया कि मूल रूप से दोनों आरोपी बिहार के भागलपुर जिले के रहने वाले है। इन लोगों ने वास्तव इंडिया ट्रस्ट के माध्यम से विभिन्न योजनाओं को तहत निवेश के नाम पर 4 करोड़ की ठगी की है। मामला उजागर तब हुआ जब ये भुवनेश्वर में खोले हुए जोनल ऑफिस को बंद कर फरार हो गए। लोगों ने ऑफिस नहीं मिलने पर मामले की आर्थिक अपराध इकाई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। बता दें कि वास्तव इंडिया ट्रस्ट रांची से रजिस्टर्ड कंपनी है। जिसे  2010 में रजिस्टर किया गया था। वहीं ट्रस्ट के नाम पर एक पैन भी बनाया गया है। पता में हेड ऑफिस दिल्ली बताया गया था जबकि जोनल ऑफिस का पता रांची का रोस्पा टावर लिखा गया था।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N