द फॉलोअप डेस्क
लापता TMC के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय ने अपने दिल्ली में होने की बात कही है। TMC नेता ने कहा कि वह कुछ निजी काम के लिए दिल्ली आए है। उन्होंने कहा है कि वो किसी खास काम से दिल्ली आए है। लेकिन उनका कोई खास एजेंडा नहीं है। उन्होंने अपने दिल्ली आने का कारण स्पष्ट रूप नहीं बताया। बता दें कि नेता के परिजनों ने उनके लापता होने की बात कही थी। उनका कहना था कि मुकुल रॉय दिल्ली के लिए रवाना हुए थे लेकिन अब उनका पता नहीं चल पा रहा है। मुकुल रॉय ने कहा कि मैं कई सालों तक सांसद सदस्य रहा हूं। क्या मैं दिल्ली नहीं आ सकता हूं। मैं पहले भी नियमित रूप से दिल्ली आया करता था। लेकिन उनके दिल्ली जाने से सियासी गलियारों में चर्चा होनी लगी है।

साल 2017 में बीजेपी में हुए थे शामिल
मुकुल रॉय टीएमसी में दूसरे नंबर के नेता माने जाते हैं। साल 2017 में पार्टी नेतृत्व से मतभेदों के कारण भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। इसके बाद उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया था। मुकुल रॉय ने भाजपा के टिकट पर 2021 का विधानसभा चुनाव भी लड़ा था ।लेकिन नतीजों की घोषणा के बाद वह वापस टीएमसी में लौट आए थे।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT