पणजी:
फरवरी में जिन पांच राज्यों में चुनाव होना है उनमें गोवा भी शामिल है। गोवा में ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) ने ताकत झोंक रखी है। इस बीच वहां से टीएमसी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। टीएमसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लुइजिन्हो फलेरियो (Luizinho Faleiro) ने फतोर्डा विधानसभा सीट से अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है। उन्होंने पणजी में एक प्रेस कांफ्रेंस में इस बात का ऐलान किया।

पणजी में आयोजित प्रेस-कांफ्रेंस में क्या कहा!
पणजी में आयोजित पार्टी की एक प्रेस-कांफ्रेंस में लुइजिन्हो फलेरियो ने कहा कि मैं फतोर्डो सीट (Fatordo Assembly seat) से अपनी उम्मीदवारी वापस लेता हूं। ये जिम्मेदारी एक युवा महिला प्रोफेशनल को सौंप रहा हूं। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीति भी यही रही है कि महिलाओं को सशक्त बनाना है। इसलिए मैं अपनी उम्मीदवारी वापस लेकर एक युवा को कमान सौंप रहा हूं।
युवाओं को कमान देने का यही समय है!
लुइजिन्हो फलेरियो ने प्रेस-वार्ता में कहा कि मैंने अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से परामर्श करने के बाद ही ये फैसला किया है। उन्होंने कहा कि मैं टीएमसी के सभी उम्मीदवरों को लिए पूरे गोवा (Goa) में लड़ना औऱ प्रचार करना चाहता हूं ताकि वे अच्छा प्रदर्शन कर सकें। लुइजिन्हो फलेरियो ने कहा कि ये सही वक्त है कि युवाओं को कमान सौंपी जाए।

सियोल वास नाम की महिला को सौंपी कमान
लुइजिन्हो फलेरियो ने कहा कि मेरा पिछला अनुभव कहता है कि जब पिछली बार मैंने चुनाव लड़ा तो हम उनके साथ न्याय नहीं कर पाये थे। सियोला वास (siola vas) जिन्होंने मेरी जगह कमान संभाली है, वो मुझे रिप्लेस करने के लिए काफी सक्षम उम्मीदवार हैं। वो फतोर्दा विधानसभा क्षेत्र का अच्छा प्रतिनिधित्व करेंगी, ऐसा मेरा पूरा विश्वास है। सब अच्छा होगा।