logo

मिशन गगनयान : आज अंतरिक्ष में इंसान भेजने की ओर भारत ने बढ़ाया पहला कदम, जानें डिटेल

gaganyaan.jpg

द फॉलोअप डेस्क

ISRO ने शनिवार यानि आज अंतरिक्ष मिशन गगनयान की की टेस्ट फ्लाइट सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। इस टेस्ट व्हीकल अबॉर्ट मिशन-1 (TV-D1) नाम दिया गया। ये मिशन 8.8 मिनट का था। हालांकि यह टेस्ट फ्लाइट दूसरी प्रयास में भेजा गया। जानकारी के अनुसार मौसम खराब होने के कारण इसे टाला गया। फिर लॉन्चिंग से 5 संकेड पहले फायर नहीं हो पाया। जिस कारण उसे टाल दिया गया। कुछ समय बाद गड़बड़ी ठीक कर पुन: प्रयास में सफलता मिली। 


90 बिलियन किए जाएंगे खर्च 
जानकारी के अनुसार गगनयान को तब सफल माना जाएगा जब 3 यात्री उसपर सवार होकर अंतरिक्ष में भेजे जाएंगे। वहीं माना जा रहा है कि ऐसा साल 2025 में संभव हो सकेगा। वहीं इस मिशन में 90 बिलियन रुपये खर्च किए गए हैं। गगनयान में सवार अंतरिक्ष यात्रियों को 400 किलोमीटर ऊपर पृथ्वी की निचली कक्षा में भेजना इसरो का लक्ष्य है। इसरो के मुताबिक, इस मिशन के लॉन्च होने के तीन दिन बाद अंतरिक्ष यात्रियों को वापस धरती पर लैंड कराया जाएगा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N