डेस्क:
कोरोना से खतरे को लेकर सरकार पूरी तरह से अलर्ट है। ऐसे में आज देश के कई राज्यों के अस्पतालों में कोविड की तैयारियों को लेकर मॉक ड्रिल की जाएगी। झारखंड में भी यह मॉक ड्रिल होगी। इसमें स्वास्थ्य सुविधाओं मसलन बेड, ऑक्सिजन वाले बेड, आईसीयू बेड और वेंटिलेटर बेड के साथ ही डॉक्टरों और दूसरे स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता देखी जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने डॉक्टरों और इंडियन मेडिकल असोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ सोमवार को एक वर्चुअली बैठक की।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने लिखा था पत्र
इसके साथ केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण की ओर से राज्यों को पत्र जारी किया गया था। लेटर में स्पष्ट किया गया कि दुनिया में बढ़ते कोरोना केस को ध्यान में रखते हुए ये जरूरी है कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक सार्वजनिक स्वास्थ्य उपाय किए जाए। कोविड-19 स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारी यह सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है कि राज्य कोरोना के मामले बढ़ने पर मेडिकल देखभाल की जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार हैं।

इन बिंदूओं पर होगी खास नजर