logo

दर्दनाक हादसा : पुल से नीचे गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 13 लोगों की मौत

accident30.jpg

द फॉलोअप डेस्क

उत्तर प्रदेश से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने है। यहां शाहजहांपुर के तिलहर निगोही रोड में ट्रैक्टर ट्रॉली पुल से नीचे गिर इस घटना में 13 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। इस बात की पुष्टि वहां के DM ने की है। जबकि कई लोगों को घायल होने की भी खबर है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ट्रॉली में करीब 35 लोग सवार थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली रटा पुल से रेलिंग तोड़ती हुई नदी में गिरी। मौके पर स्थानीय लोगों के साथ पुलिस पहुंच गई है। ग्राम सनौरा के लोग गांव में भागवत कथा के लिए जल लेने जा रहे थे। इस घटना पर सीएम योगी ने दुख जताया है। 


सीएम ने जताया दुख
सीएम योगी अदित्यनाथ ने ट्वीट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समूचित इलाज के निर्देश दिए हैं। इसी के साथ घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है। मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार मुआवजा देने का ऐलान किया है।

मृतकों में ज्यादातक महिलाएं और बच्चे शामिल
SP एस आनंद के मुताबिक हादसे में 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मौके पर SDRF और NDRF की टीम पहुंच गई है। घायलों को नजदीकी सीएचसी भेजा गया है। जिला अस्पताल को भी अलर्ट किया गया है। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।


नदी से पानी लेना गए थे
प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र के गांव बिरसिंहपुर गांव में कथा का आयोजन किया रहा था।जिसमें भाग लेने ये सभी लोग जा रहे थे। सभी लोग सुबह गांव से टैक्टर टॉली पर सवार होकर गर्रा नदी से पानी भरने जा रहे थे। इसी दौरान वाहन पुल से नीचे उतर गई। देखते-देखते फिर टॉली टैक्टर समेत पुल के नीचे गिर गई।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT