कानपुर:
कानपुर में शनिवार देर रात भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। उन्नाव स्थित चंद्रिका देवी मंदिर (From Chandrika Devi Temple in Unnao) से मुंडन व दर्शन कर वापस घर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली पलटने गई। जिससे ट्रॉली में सवार बच्चों और महिलाओं समेत 26 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इनमें 13 महिलाएं और 13 बच्चे हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिर गई थी, उसमें 45 लोग सवार थे।
हादसे से प्रभावित सभी कोरथा गांव के रहने वाले थे। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।हादसे की वजह ड्रिंक एंड ड्राइव बताया जा रहा है। डीएम समेत कई अन्य आला अफसर मौके पर पहुंचे। एम्बुलेंस की कई गाड़ियां भी मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (community health center) में इलाज के लिए भेजा गया। इस घटना के बाद गांव में मातम फैल गया है। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi), राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने ट्वीट कर शोक जताया है।

मृतकों के परिजनों से मिलने कानपुर जा करते हैं मुख्यमंत्री योगी
मिली जानकारी के अनुसार यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मृतकों के परिजनों से मिलने कानपुर पहुंच सकते हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई लीडर्स ने हादसे पर दुख जताया है। पीएम ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की मुआवजा देने की घोषणा की है।
अधेरे के कारण हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार हादसा अधेरे के कारण हुआ। अंधेरे के कारण ट्राली अनियंत्रित हो गई। जब ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी तो ग्रामीण भी घायलों की मदद के लिए परेशान हो गए। जैसे-तैसे जो वाहनों की लाइट थी, उसकी मदद से घायलों को इलाज के लिए भेजा गया। पूरे क्षेत्र में इस समय हड़कंप की स्थिति मची है। जो बच गए, वह भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे थे। डीएम विशाख जी अय्यर ने कहा कि कई प्रशासनिक अफसरों को मौके पर भेज दिया गया है। राहत-बचाव का काम भी शुरू हो चुका है। हालांकि मौतों के आंकड़ों की जानकारी नहीं है।

मरने वालों में ये लोग शामिल
भीषण हादसे में मरने वाले लोगों में मिथलेश 50वर्ष,केशकली,किरन,पारुल, अंजली, रामजानकी,लीलावती, गुड़िया,तारा देवी,अनिता देवी, सान्वी,शिवम,नेहा,मनिसा,ऊसा,गीता सिंह,रोहित पिता रालदुलारे,रवी,जयदेवी, मायावती, सुनीता, सिवानी, फूलमती, रानी शामिल हैं।