logo

IIT खड़गपुर में छात्र की दर्दनाक मौत, दवा खाने के दौरान गले में फंसी गोली

girl_murder.jpg

द फॉलोअप डेस्क
IIT खड़गपुर से एक दर्दनाक घटना सामने आ रहा है जहां द्वितीय वर्ष के एक छात्र की सोमवार रात दवा निगलने के कोशिश में मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा निवासी चंद्रदीप पवार के रूप में हुई है। जो कि इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का छात्र था। 
बताया जा रहा है कि चंद्रदीप ने रात के खाने के बाद अपने छात्रावास में एक दवा खा रहे थे तभी गोली गले में अटक गई। और उनका दम घुटने लगा। जिसके बाद उसके रूममेट ने उसे तत्काल बीसी रॉय टेक्नोलॉजी अस्पताल ले गए। जहां CPR के जरिये बचाने की कोशिश की गई। लेकिन उसे नहीं बचाया जा सका। जिसके बाद घटना की जानकारी मृतक के परिवार वालों और पुलिस वालों को दी गई। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराया। 
अस्पताल के जारी किये रिपोर्ट में बताया गया है कि चंद्रदीप पवार को 21 जुलाई की रात 10:20 बजे उनके रूममेट और दोस्त इमरजेंसी रूम में लाए थे। उन्हें एक गोली खाने के बाद अचानक सांस लेने में तकलीफ़ होने लगी थी और अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही बेहोश हो गए थे। जब उन्हें इमरजेंसी रूम में लाया गया, तो उनकी नब्ज़ नहीं चल रही थी, रक्तचाप भी रिकॉर्ड नहीं हो रहा था, और शरीर का रंग भी नीला पड़ चुका था। 
रिपोर्ट में आगे बताया गया कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और तीन वरिष्ठ चिकित्सकों ने दवाओं के साथ CPR देना शुरू किया। इस दौरान उन्हें इंट्यूबेट किया गया और एक एंडोट्रैचियल ट्यूब डाली गई और उसकी सांस की नली से गोली का एक टुकड़ा निकाला गया। लेकिन इसके बावजूद दिल की धड़कन दोबारा नहीं शुरू हुई। और चिकित्सकों ने उसे रात 11:05 बजे मृत घोषित कर दिया। संस्थान के द्वारा इस घटना की जांच के लिए दस सदस्यीय फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी का गठन किया गया है। वहीं छात्र के परिजनों को सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
 

Tags - IIT Kharagpur IIT Kharagpur news IIT Kharagpur laetst news national news national latest news national khabar Tragic death of a student