logo

शर्मनाक : 5 युवकों ने लड़की को कार से 4 KM तक घसीटा, दर्दनाक मौत

rekha.jpg

दिल्ली:
जहां एक तरफ पूरा दुनिया नए साल की जश्न में डूबी थी,वहीं दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 20 साल के एक लड़की की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली के कंझावला इलाके में कार सवार 5 युवकों ने एक लड़की को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद लड़की कार के नीचे फंसी रही गई। जिस कारण वो 4 कि.मी तक घसीटाते रही। लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। लड़की का नाम रेखा है। वह एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करती थी। इस मामले में पुलिस ने पांचों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। 


पीठ और सिर की हड्डियां बुरी तरह से घिसी
मिली जानकारी  के अनुसार लड़की नए साल को लेकर एक इवेंट में काम करने गई थी। वहीं से वह अपने घर लौट रही थी। तभी पीछे से उसे कार ने टक्कर मार दी। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुकी है। जो सीसीटीवी फुटेज सामने आई हैं उनमें कार के नीचे युवती को घिसटते देखा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चार किमी तक युवती कार में फंसी रही। घसीटे जाने की वजह से युवती की पीठ और सिर की हड्डियां बुरी तरह से घिस गईं। मांस निकल गया। दोनों पैर की हड्डियां भी टूट गईं, जिससे उसकी बेहद दर्दनाक मौत हुई। कपड़े फट गए। जब उसकी लाश मिली तो उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं बचा।
आरोपियों की होगी मेडिकल जांच
इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस का कहना है कि हमें एक फोन आया जिसमें कहा गया कि कार से एक लटका घसीटाते जा रहा है। हमने तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। हमने आसपास के इलाके में जांच की तो वहां एक स्कूटी से एक्सीडेंट हुआ था। इसके हमने तुरंत इलाके की सीसीटीवी फुटेज निकाली। जिमने बाद हमें गाड़ी का नंबर पता लगा। पुलिस ने गाड़ी में सवार पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कार को भी कब्जे में ले लिया है। आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है, जिससे पता चले कि क्या वह नशे में थे।

दिल्ली महिला आयोग ने प्रतिक्रिया
इस मामले पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा- दिल्ली के कंझावला में एक लड़की की नग्न अवस्था में लाश मिली, बताया जा रहा है कि कुछ लड़कों ने नशे की हालत में गाड़ी से उसकी स्कूटी को टक्कर मारी और उसे कई किलोमीटर तक घसीटा। ये मामला बेहद भयानक है, मैं दिल्ली पुलिस को हाजिरी समन जारी कर रही हूं। पूरा सच सामने आना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने न्यू ईयर को लेकर दिल्ली पुलिस की तैयारियों पर भी सवाल उठाए हैं।