logo

दुखद : अमित शाह के कार्यक्रम से लौट रहे 15 लोगों की मौत, सीधी में ट्रक ने 3 बसों में मारा टक्कर

mp_accident.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मध्यप्रदेश में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां चुरहट रीवा नेशनल हाईवे पर 3 बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार बस में सवार सभी यात्री अमित शाह के कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी तीनों बसों में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में अबतक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 60 यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे पर गृह मंत्री अमित शाह और सीएम शिवराज चौहान ने दुख व्यक्त किया है। 


अमित शाह ने किया ट्वीट
सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र पूर्णत स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा कि सीधी (म.प्र) में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुःखद है। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति दें. प्रशासन द्वारा घायलों को उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।


10 फीट गहरी खाई में गिरी बस
घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात 9 बजे मोहनिया टनल से कुछ दूरी पर यह हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दो बसें 10 फीट गहरी खाई में गिर गईं। एक बस हाईवे पर ही पलट गई। ट्रक सीमेंट से भरा था, टक्कर के बाद पलट गया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT