द फॉलोअप डेस्क
मानहानी केस को लेकर राहुल गांधी आज सूरत के सेशन कोर्ट पहुंचे थे। कोर्ट ने उनके जमानत अर्जी पर सुनवाई की तारीख 13 अप्रैल कर दी है। जबकि सजा रद्द वाले मामले पर 3 मई को अगली सुनवाई होगी। वहीं कोर्ट से निकलते ही राहुल एक ट्वीट किया। जिसने सियासी पारी बढ़ा दिया है। दरअसल राहुल ने ट्वीट कर लिखा है कि ये ‘मित्रकाल’ के विरुद्ध, लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। इस संघर्ष में, सत्य मेरा अस्त्र है, और सत्य ही मेरा आसरा!
ये ‘मित्रकाल’ के विरुद्ध, लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 3, 2023
इस संघर्ष में, सत्य मेरा अस्त्र है, और सत्य ही मेरा आसरा! pic.twitter.com/SYxC8yfc1M

23 मार्च को हुई थी 2 साल की सजा
बता दें कि 23 मार्च को मानहानि केस में राहुल गांधी को 2 साल हुई है। हालांकि सजा कि घोषणा के तुरंत बाद उन्हें 30 दिन की जमानत मिल गई थी। 24 मार्च को उनकी लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई थी। मालूम हो कि राहुल वायनाड से सांसद थे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 13 अप्रैल तक के लिए जमानत मिल गई है। सेशंस कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है। राहुल गांधी आज ही दिल्ली लौट जाएंगे। उन्हें 13 अप्रैल को कोर्ट में हाजिरी लगाने की जरूरत नहीं है। मोदी सरनेम वाली अपनी 2019 की टिप्पणी को लेकर मानहानि के मामले में निचली अदालत के फैसले के खिलाफ अपील दायर करने के लिए सोमवार को सूरत पहुंचे।

क्या है मामला
2019 के लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक के कोलार में एक रैली के दौरान राहुल ने अपने भाषण में कहा था कि चोरों का सरनेम मोदी है। सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है, चाहे वह ललित मोदी हो या नीरव मोदी हो चाहे नरेंद्र मोदी। इस केस की सुनवाई के दौरान राहुल गांधी तीन बार कोर्ट में पेश हुए थे। आखिरी बार अक्टूबर 2021 की पेश के दौरान उन्होंने खुद को निर्दोष बताया था।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT