logo

कुश्ती में ट्विस्ट : साक्षी, पुनिया और फोगाट के खिलाफ 100 पहलवानों का प्रदर्शन; ये है कारण

spot1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

पहलवान साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट के खिलाफ आज पहलवानों ने ही प्रदर्शन किया। दिल्ली के जंतर-मंतर पर लगभग 100 पहलवानों ने अपने इन तीनों साथियों के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। कहां कि इन तीनों के विवाद के कारण उनका कैरियर खराब हो रहा है। कुश्ती संघ भी इनके खिलाफ कुछ नहीं कर पा रहा है। बताया जाता है कि तीनों के खिलाफ प्रदर्शन में यूपी, पंजाब और हरियाणा के पहलवानों ने हिस्सा लिया। 100 से अधिक की संख्या में जुटे ये पहलवान अलग-अलग बसों में सवार होकर दिल्ली पहुंचे थे। पुलिस को भी इस प्रदर्शन की जानकारी बाद में मिली। 

क्या है मामला 

बता दें कि ये तीनों पहलवान इस समय से सुर्खियों में बने हुए हैं जब से इन्होंने भारतीय कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। तब से लेकर आज तक साक्षी, पुनिया और फोगाट के समर्थन में कई सामाजिक संगठन, महिला संगठन, किसान मोर्चा और राजनेता तक सामने आ चुके हैं। विरोध देखते हुए भारतीय कुश्ती संघ ने नये अध्यक्ष के चुनाव का फैसला किया। लेकिन बृजभूषण के करीबी संजय सिंह के अध्यक्ष बनते ही उनका भी विरोध होने लगा। संजय सिंह को पद से हटा दिया गया। संजय सिंह के अध्यक्ष बनने पर साक्षी मलिक ने रोते हुए पहलवानी छोड़ देने का एलान किया था।  


क्या कहा था साक्षी मलिक ने 
बता दें कि ओलंपिक गेम्स में मेडल जीतने वालीं भारत की एकमात्र महिला साक्षी मलिक ने 21 दिसंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'हमने लड़ाई लड़ी, पूरे दिल से लड़ी लेकिन अगर WFI का अध्यक्ष बृजभूषण सिंह जैसा ही आदमी रहता है, जो उनका सहयोगी है, बिजनेस पार्टनर है, वो अगर फेडरेशन में रहेगा तो मैं कुश्ती को त्यागती हूं। मैं कभी भी आपको रेसलिंग रिंग में नहीं दिखूंगी.' उन्होंने अपने जूते उतारकर सामने रख दिए और रोने लगीं थीं।