logo

दिल्ली : बीते 1 साल में जनजातीय समुदाय के लिए क्या हुआ, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बताया

arjun.jpg

दिल्लीः
केंद्र में जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने मंत्रालय के वर्ष 2021-22 से लेकर 2025-26 तक के मंत्रालय के कार्य योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की है। अर्जुन मुंडा ने शुक्रवार को दिल्ली स्थित अपने आवास में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि जनजातीय कार्य मंत्रालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के समग्र विकास की दृष्टि से काम शुरू हुआ है।


जनजातीय गांवों का सीधा विकास हो
उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के इस वर्ष में हमारा संकल्प है कि जनजातीय समाज मूल धारा से जुड़कर विकासात्मक लक्ष्य प्राप्त करे। प्रधानमंत्री के विजन को ध्यान में रखते हुए जनजातीय कार्य मंत्रालय एक लक्ष्य निर्धारित कर रहा है ताकि जनजातीय गांवों का सीधा विकास हो। उन्होंने कहा कि नये उत्साह और नये लक्ष्य के साथ 36,428 जनजाति बहुल गांवों के एकीकृत विकास के लिए चिह्नित किया गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, पोषण और रोजगार को ध्यान में रखकर आगामी योजनाओं का क्रियान्वयन होगा।


TRIFED  के माध्यम काम होगा 
अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकास मंत्र को अपनाकर सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास को मूल मानकर हम लोग जनजातीय समाज के विकास की रणनीति तैयार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री आदर्श आदी ग्राम योजना हमारी एक महत्वाकांक्षी योजना है। जिसमें हम (TRIFED) के माध्यम से सीधे जनजातीय गांवों में विकास का लक्ष्य पूरा करेंगे।