logo

केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने नारी शक्ति वंदन बिल का ये बोलकर किया स्वागत 

arjun5.jpg

रांची/नई दिल्ली
केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने आज लोकसभा में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पेश किये जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा निर्णय है, जिससे हमारी नारी शक्ति को सही मायने में उनका अधिकार मिलेगा। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में सही कहा कि "महिलाओं को अधिकार देने, उन्हें शक्ति देने जैसे पवित्र कामों के लिए शायद ईश्वर ने मुझे चुना है।" नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अंतर्गत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी सीटों पर आरक्षण का प्रावधान है। इसी 33 फीसदी में से एक तिहाई सीटें अनुसूचित जाति और जनजाति की महिलाओं के लिए आरक्षित की जानी है। मुंडा ने कहा कि झारखंड विधानसभा में 81 सीटों में 27 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो जायेंगी। मौजूदा समय में लोकसभा में कुल सदस्य संख्या 543 है। इस वक्त महिला सांसदों की संख्या 82 है। विधेयक पास होने के बाद लोकसभा में महिला सांसदों की संख्या बढ़कर 181 हो जाएगी। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए करोड़ों देशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री का मैं हृदय तल से अभिनंदन करता हूं।

इसे भी पढे़ं- रांची के एसएसपी रह चुके कुलदीप द्विवेदी बने सीबीआई के डीआईजी

 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N