logo

उर्वशी रौतेला ने भारत-पाक मैच में खोया 24 कैरेट गोल्ड वाला I-फोन, की ये अपील

urvashi.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शनिवार को भारत बनाम पाकिस्तान का मैच था। इस मैच को देखने बड़े-बड़े सेलेब्रिटी पहुंचे थे। उनमें से एक एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी शामिल हैं। लेकिन उनके साथ एक घटना घट गई। एक्ट्रेस का आईफोन स्टेडियम में कहीं गुम हो गया था। जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है। 


अहमदाबाद पुलिस को टैग किया
अपने पोस्ट में उन्होंने अहमदाबाद पुलिस को टैग करते हुए लिखा – “ मेरा 24 कैरेट आईफोन नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खो गया है. प्लीज किसी को मिले तो तुरंत संपर्क करें...” अपनी इस पोस्ट को अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर भी शेयर किया है। वैसे मालूम हो कि उर्वशी भले ही अपने फिल्मों को लेकर चर्चा में नहीं आई हों लेकिन अपनी खूबसूरती और इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर खूब चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। 


उर्वशी ने शेयर किया था स्टेडियम का वीडियो

वहीं इससे पहले उर्वशी रौतेला ने अपना स्टेडियम से एक वीडियो शेयर किया था. जिसमें वो भारत को जीत की तरफ बढ़ता हुआ देखकर काफी खुश नजर आ रही हैं। टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए एक्ट्रेस ब्लू ड्रेस पहनकर स्टेडियम पहुंची थी. एक्ट्रेस का ये लुक उनके फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। वहीं इससे पहले भी उर्वशी कई बार मैच देखते हुए स्पॉट की गई है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N