logo

Twitter Blue Tick : ब्लू टिक के लिए यूजर्स को देने पड़ सकते हैं इतने पैसे, Elon Musk ने किया इशारा

musk1.jpg

डेस्क:
TWITTER अधिग्रहण के बाद से ही कंपनी के नए मालिक एलॉन मस्क (Elon Musk) लगातार कई बड़े बदलाव कर रहे हैं। अब मस्क ने ब्लू टिक (Twitter Blue tick) को लेकर बदलाव करने का ऐलान किया है। हालांकि, अभी तक इसपर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन एलॉन मस्क के रिप्लाई ने इस ओर इशारा किया है।


ट्वीटर पर दो तरह के होते है अकांउट
अगर आप ट्वीटर का इस्तेमाल करते होंगे तो आपको पता होगा कि ट्वीटर पर दो तरह के अकांउट होते है। पहला नॉर्मल यूजर और दूसरा ब्लू टिक वाले यूजर्स। इसी बीच ट्वीटर पर एक चर्चा तेज से फैल रहा था जिसमें ब्लू टिक यूजर को हर महीने फीस देनी होगी । 
मस्क ने रिप्लाई कर दिया इशारा 
बता दें कि पिछले दिनों ट्वीटर ब्लू टिक को लेकर से कई खबरे सामने आ रही थी। शुरुआत में खबर सामने आई कि Elon Musk यूजर्स से प्रतिमाह के हिसाब से 20 डॉलर वसूलने वाले हैं। अब खुद एलन मस्क ने इस पर कॉमेंट किया है। उन्होंने इशारा किया है कि यूजर्स को कितने रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। एक यूजर स्टीफन ने लिखा, ''ब्लू टिक को बरकरार रखने के लिए हर महीने 20 डॉलर देने होंगे? उन्हें (ट्विटर) मुझे पैसे देने चाहिए। अगर यह सच होता है तो एनरॉन की तरह मैं भी चला जाऊंगा।'' स्टीफन के इस ट्वीट पर एलन मस्क ने रिप्लाई किया। उन्होंने लिखा, ''हमें भी अपने बिल भरने होते हैं। ट्विटर सिर्फ एडवर्टाइजर्स के भरोसे नहीं चल सकता है। आठ डॉलर की राशि ठीक है?'' आठ डॉलर का जिक्र करके मस्क ने संकेत दे दिया है कि ब्लू टिक के लिए यूजर को हर महीने आठ डॉलर यानी करीब साढ़े छह सौ रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। 


8 डॉलर देना पड़ सकता है
मंगलवार रात को एलन मस्क ने इसका ऐलान किया। हालांकि, उन्होंने इसका संकेत दो दिन पहले ही दे दिया था, जब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि मस्क 20 डॉलर (करीब 1,600 रुपए) वसूल सकते हैं।इसके जवाब में उन्होंने कहा था कि हमें कई तरह के बिलों का पेमेंट भी करना होगा। पूरी तरह से हम एडवर्टाइजर्स पर निर्भर नहीं रह सकते। 8 डॉलर का चार्ज कैसा रहेगा? उधर, ब्लू टिक पेड करने पर दुनियाभर से शिकायतें मिलने के बाद एलन मस्क ने साफ किया कि सभी शिकायतकर्ता, कृपया शिकायत करना जारी रखें, लेकिन आपको 8 डॉलर देना होगा। मस्क ने अपना बायो बदलकर Twitter Complaint Hotline Operator कर लिया है।

7 नवंबर से हो सकता है फीचर लॉन्च
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ट्विटर फिलहाल वैरिफिकेशन प्रोसेस को नया रूप देने पर काम कर रहा है। ट्विटर के इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे कर्मचारियों को इस फीचर को लॉन्च करने के लिए 7 नवंबर की डेडलाइन दी गई है। अगर वो ऐसा नहीं कर पाते हैं तो उन्हें कंपनी से निकाल दिया जाएगा। अभी कंपनी का ज्यादातर रेवेन्यू विज्ञापन से आता है, लेकिन मस्क कंपनी के कुल रेवेन्यू का आधा हिस्सा सब्सक्रिप्शन से चाहते हैं।