logo

CM के हेलीकॉप्टर को स्टार्ट करने के लिए लगाने पड़े धक्के, इस राज्य का है मामला

UTTRAKHAND.jpeg

द फॉलोअप डेस्क 

उत्तराखंड के CM पुष्कर धामी के हेलीकॉप्टर को स्टार्ट करने के लिए धक्के लगाने पड़े। ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। आमतौर पर लोग दो पहिया या चारपहिया वाहनों को स्टार्ट करने के लिए धक्का लगाते हैं। लेकिन हेलीकॉप्टर को धक्का लगाकर स्टार्ट करने का ये दुर्लभ मामला सामने आया है। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। तस्वीर में कुछ सुरक्षाकर्मी CM पुष्कर सिंह धामी के हेलीकॉप्टर को धक्का देते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

सुरक्षा से जोड़कर देखा जा रहा मामला 

CM धामी के हेलीकॉप्टर को धक्का लगाने के मामले को उनकी सुरक्षा से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल CM धामी रुद्रपुर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गये हुए थे। वे हेलीकॉप्टर से उतकर कार्यक्रम स्थल पर चले गये। इसी बीच बारिश होने लगी। इससे हेलीपैड के इर्दगिर्द की मिट्टी गीली हो गयी। गीली मिट्टी में हेलीकॉप्टर के आगे का पहिया फंस गया। पायलट ने बताया कि हेलीकॉप्टर को स्टार्ट कर मिट्टी में फंसे पहिया को बाहर नहीं निकाला जा सकता। इसके बाद CM की सुरक्षा में लगे जवानों ने हेलीकॉप्टर को धक्का देकर वहां से बाहर निकाला। 

इसी हेलीकॉप्टर से लौटे धामी 

हेलीकॉप्टर का पहिया बाहर निकालने के बाद उसकी जांच की गयी। पायलट ने बताया कि हेलीकॉप्टर के पहिये को इंजन से पुशअप यानी ताकत नहीं मिलती है। इस कारण हेलीकॉप्टर को धक्का लगाकर हेलीपैड से कुछ दूर ले जाना पड़ा। इसके बाद हेलीकॉप्टर को स्टार्ट कर लिया गया। इसमें कोई खराबी नहीं आयी। कार्यक्रम समाप्त करने के बाद CM धामी इसी हेलीकॉप्टर से राजधानी लौट गये।