दिल्ली:
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) एक बार फिर विवादों में हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसके बाद से बीजेपी लगातार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर हमलावर है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सत्येंद्र जैन का बॉडी मसाज किया जा रहा है। तिहाड़ जेल में सत्येंद्र जैन को VVIP ट्रीटमेंट दी जाने का यह एक नमूना बताया जा रहा है। ये वीडियो 13 से 21 सितंबर के बीच की बताई जा रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद से लगातार बीजेपी नेता, अरविंद केजरीवाल को घेर रहे हैं और सत्येंद्र जैन को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल के काले धन की तिजोरी का पासवर्ड है सत्येंद्र जैन
वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल के काले धन की जो तिजोरी है। उस काले धन की तिजोरी का एक पासवर्ड है और वह पासवर्ड सत्येंद्र जैन के पास है। अगर मसाज और चंपी नहीं करवाएंगे तो काली कमाई अरविंद केजरीवाल कैसे इस्तेमाल करेंगे?
अरविंद केजरीवाल के काले धन की जो तिजोरी है। उस काले धन की तिजोरी का एक पासवर्ड है और वह पासवर्ड सत्येंद्र जैन के पास है।
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) November 19, 2022
अगर मसाज और चंपी नहीं करवाएंगे तो काली कमाई अरविंद केजरीवाल कैसे इस्तेमाल करेंगे?
- श्री @gauravbh #AAPMassageParlour pic.twitter.com/Gd9vkzZfWv
अरविंद केजरीवाल के KGF का भांडा फूट गया
वहीं बीजेपी नेता आशिष सूद ने कहा है कि ये सजा नहीं मजा है। ये वही लोग हैं जो खुद को कट्टर ईमानदार कहते नहीं थकते थे, आज जनता के पैसे की लूट मचाएं हुए है। @ArvindKejriwal को अब और कोई सबूत चहिए, आपके KGF का भांडा फूट गया है, अब जनता दिल्ली से एक पाई नहीं लेने देगी।
उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने लिया सत्येंद्र जैन का पक्ष
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तुरंत सत्येंद्र जैन के पक्ष में सामने आए। उन्होंने कहा कि जैन बीमार हैं और डॉक्टरों की सलाह पर फिजियोथैरेपी ले रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि तिहाड़ के वीडियो लीक कैसे हुए और भाजपा के पास कैसे पहुंचे। साथ ही उन्होंने भाजपा की तरफ से जैन की बीमारी का इस तरह मजाक बनाने को शर्मनाक बताया।

अधीक्षक अजीत कुमार को किया गया था सस्पेंड
इस मामले में तिहाड़ जेल के अधीक्षक अजीत कुमार को जेल में बंद मंत्री को VVIP ट्रीटमेंट देने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया था। इससे 10 दिन पहले यानी 4 नवंबर को तिहाड़ के DG संदीप गोयल को हटाकर उनकी जगह संजय बेनीवाल को लाया गया था। उन पर तिहाड़ में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने 10 करोड़ रुपए वसूलने का आरोप लगाया था। इनके साथ कुछ और कर्मचारियों को भी हटाया गया था।
2017 में सीबीआई ने दर्ज किया था केस
बता दें कि सत्येंद्र जैन के खिलाफ 2017 में सीबीआई ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में केस दर्ज किया था। जिसके बाद 2018 में इस मामले में ईडी ने सत्येंद्र जैन से पूछताछ की थी। जिसमें वो आरोपी साबित हुए थे और लगातार फरार चल रहे थे। पिछले महीने 4.81 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्की की थी।