logo

महाकाल का आर्शीवाद लेने पहुंचे विराट-अनुष्का, भस्म आरती में हुए शामिल

virat_anushka_mahakal.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भारतीय किक्रेटर विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन के महाकालेशवर मंदिर पहुंचे। वहां दोनों ने पूजा-पाठ कर आर्शिवाद लिया। साथ ही भस्म आरती में भी शामिल हुए। इस दौरान विराट और अनुष्का पारंपरिक लिवाज में नजर आए। विराट ने माथे पर पर चंदन का त्रिपुंड लगाकर धोती सोला और गले में रुद्राक्ष की माला धारण किए हुए दिखें। वहीं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बेबी पिंक कलर की साड़ी में नजर आईं। दोनों की तस्वीरे सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 


बेटी के बिना पहुंचे विराट-अनुष्का
महाकाल के दर्शन के बाद विराट ने मीडिया से बातचीत के दौरान जय महाकाल का जयकारा लगाया तो वहीं अनुष्का शर्मा भी महाकाल का नाम जपति नजर आईं। अनुष्का विराट करीबन डेढ़ घंटे तक इस भस्म आरती में शुमार रहे साथ ही साथ उन्होंने आरती के बाद अभिषेक भी किया। सोशल मीडिया पर विराट कोहली और अनुष्का की यह तस्वीरें देख फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अक्सर अपनी बेटी वामिका के साथ अलग-अलग तीर्थ स्थलों पर दर्शन करने पहुंचते हैं। लेकिन इस बार सुबह 4 बजे की आरती में बेटी वामिका के बगैर पहुंचे।


इस जोड़े ने नए साल की शुरुआत वृंदावन से की थी
विराट और अनुष्का नए साल में वृंदावन गए थे। दोनों वृंदावन स्थित बाबा नीम करोली के आश्रम पहुंचे थे। अनुष्का के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल थे। अनुष्का, कोहली और बेटी वामिका के साथ हाथ जोड़े नजर आई थीं। वे 2 दिन वृंदावन में ही रहे थे। इसके बाद वे आनंदमई आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने संतों से मुलाकात की थी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT